नया समाचार

शांति के शहर सिहोरा में अशांति,जमकर हुआ पथराव,पुलिस ने हल्का बल प्रयोग के साथ छोड़े अश्रु गैस के गोले

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:शांति और अमन का शहर कहे जाने वाले शहर सिहोरा में अशांति किसने और क्यों फैलाई ?दरसअल गुरुवार 19 फरवरी 2026 की रात मंदिर मस्जिद के आमने सामने दो समुदाय के बीच बहस से सुरु हुआ विवाद पथराव में बदल गया।एक समुदाय ने मंदिर के ग्रिल तोड़ने का आरोप लगाया तो वहीं दूसरी तरफ़ से भी तोड़फोड़ के आरोप लगे हैं।बहस से सुरु हुआ विवाद इतना बढ़ा की देखते ही देखते पथराव सुरु हो गया,अब सवाल उठता है इन उपद्रवियों के हाथों में पत्थर कैसे आ गए ?क्या कोई पूर्व प्लानिग थी,प्रशासन की तरफ से कहा जा रहा है पुलिस बल ने उपद्रवियों को जल्द ही खदेड़ते हुए शांति बहाल कर दी थी अब स्थिति सामान्य है।

क्या है विवाद की बजह ?

वहीँ स्थानीय लोगों की मानें तो सिहोरा के आजाद चौक में गुरुवार की रात 9 बजे के लगभग मंदिर में आरती चल रही थी और मस्जिद में नमाज उसी दौरान दो समुदाय के बीच कहासुनी हो गई जो की देखते देखते बड़ा विवाद का रूप ले लिया,पथराव सुरु हो गया,सूचना पर पहुँची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करते हुए अश्रु गैस के गोले छोड़े तब कही जाकर स्तिथि नियंत्रित में हो पाई।

सिहोरा में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण

सिहोरा में गुरुवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुँच कर स्थिति पर काबू पा लिया था। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय भी मौके पर पहुँच गये थे। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि किसी भी धार्मिक स्थल को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दोनों पक्षों से किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण में है एवं पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें