गिल्ली डंडा प्रतियोगिता,जनपद पंचायतों की टीमों के चयन के लिये प्रतितियोगिताएँ शुरू

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, देशी और पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं में खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से जिला पंचायत द्वारा आयोजित की जा रही जिला स्तरीय गिल्‍ली डंडा प्रतियोगिता के अंतर्गत जनपद पंचायत जबलपुर, पनागर, कुण्‍डम एवं सिहोरा में जनपद पंचायत की टीमों के चयन हेतु क्‍लस्‍टर और जनपद स्‍तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणजनों में काफी उत्‍साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में युवा इसमें शामिल हो रहे हैं।जनपद पंचायत जबलपुर के सभी सात सेक्‍टरों में आज गुरुवार को सेक्टर स्तर पर गिल्ली डंडा प्रतियोगितायें आयोजित की गई। इसमें सत्तर से अधिक टीमों ने भाग लिया। प्रत्‍येक सेक्‍टर से एक टीम इस प्रकार कुल सात टीमों का चयन जनपद स्‍तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया। जनपद स्‍तरीय प्रतियोगिता 22 फरवरी को आयोजित की जायेगी और जनपद पंचायत की टीम का चयन किया जायेगा, जो जिला स्‍तरीय गिल्ली डंडा प्रतियोगिता में शामिल होगी।जनपद पंचायत पनागर में आज गुरुवार को जनपद स्‍तर पर गिल्ली डंडा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कुल पांच सेक्‍टर से पाँच टीमों ने भाग लिया। जिसमें से कंदराखेडा की टीम विजेता रही।इसी प्रकार जनपद पंचायत कुण्‍डम एवं सिहोरा में भी सेक्टर स्‍तरीय गिल्ली डंडा प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। सेक्टर स्‍तरीय प्रतियोगिता की विजेता टीमें जनपद स्‍तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगी और जनपद पंचायत की टीम का चयन कर जिला पंचायत जबलपुर को 22 फरवरी तक प्रेषित कर दिया जायेगा।जिला स्‍तरीय प्रतियोगिता फरवरी के अंतिम सप्‍ताह अथवा मार्च के प्रथम सप्‍ताह में जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्‍वविद्यालय जबलपुर के खेल परिसर में आयोजित होगी। प्रत्‍येक जनपद पंचायत की टीम में दो रिजर्व खिलाडियों सहित सात खिलाड़ी होंगे। खिलाड़ियों के अलावा प्रत्येक जनपद पंचायत की टीम के एक कोच और एक मैनेजर भी होंगे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें