पुलिस पर पथराव मामले मै 15 आरोपियों पर मामला दर्ज

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद ; थाना स्लीमनाबाद अंतर्गत बंधी रेलवे गेट पर गुरुवार रात हाईवा की टक्कर से बाईक सवार 2 लोगों की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ द्वारा पुलिस वाहन पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त करने के मामले मै पुलिस ने करीब 15 अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है!साथ ही वायरल वीडियो मै जो व्यक्ति पथराव करते देखे जा रहे है उनको पुलिस द्वारा उनको पकडकर स्लीमनाबाद थाना ले आ गया है ओर उनसे पूछताछ कर इस पथराव घटना मै शामिल अन्य लोगो के बारे मै पूछताछ की गईं!इस मामले मै अभी तक पुलिस ने 8 से 10 लोगों का पकडकर स्लीमनाबाद थाना लें आई है!गौरतलब है कि उक्त घटना मै पायलट विजय पांडेय व सैनिक राजकुमार परौहा
घायल हुए थे!
पुलिस ने दर्ज किया मामला
स्लीमनाबाद पुलिस ने दीपक यादव पिता मुरारी लाल यादव उम्र 38 वर्ष निवासी स्लीमनाबाद की शिकायत पर 10 से 15 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296 बी, 351(3),121(1),125ए,132,191(2),191(3),190,324(4)के तहत अपराध क्रमांक 89/26 दर्ज किया गया!
यह थी घटना
गुरुवार की रात 8 बजे बंधी धरवारा रेलवे गेट हाइवा क्रमांक pb10hn2438 बाइक सवार धरवारा निवासी राजा भैया कोल व राजेन्द्र कोल को टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गईं!हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौक़े पर पहुंची पुलिस के 112 वाहन पर पथराव कर दिया था!
इनका कहना है – सुदेश सुमन थाना प्रभारी
हाईवा अंकित गुप्ता नाम के व्यक्ति का है!
पुलिस पर पथराव करने वाले 10 से 15 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है!
मामले की जाँच की जा रही है!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















