हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने ड्रायवर को पीटा, पुलिस टीम पर पथराव,दो पुलिस कर्मी घायल

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधी स्टेशन मै गुरुवार की रात सडक हादसे के बाद जमकर बवाल हुआ!बंधी रेलवे फाटक के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गईं!इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवा चालक की पिटाई की ओर मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमला कर दिया!ग्रामीणों ने पुलिस टीम ओर उनके गाड़ियों पर पथराव किया!

हादसे मै धरवारा के दो युवकों की गईं जान
जानकारी अनुसार रात करीब 8 बजे बंधी स्टेशन के पास रेलवे फाटक की ओर से आ रहे राजेन्द्र कोल 30 वर्ष ओर राजा भैया कोल 30 वर्ष को हाइवा क्रमांकpb10hn2438 ने जोरदार टक्कर मार दी!दोनों युवक धरवारा गाँव के रहने वाले थे!टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया!हादसे की ख़बर मिलते ही मृतको के परिजन ओर सैकड़ो ग्रामीण सडक पर उतर आये!

डायल 112 पर पथराव, पुलिसकर्मी घायल
घटना के बाद गुस्सा इतना ज्यादा था कि जब डायल 112 वाहन मोके पर पहुँचा, तो भीड़ ने उस पर पथराव शुरू कर दिया!इस हमले मै वाहन सवार दो पुलिस कर्मी ओर पायलट को चोट आई!पुलिस कर्मियों को जान बचाकर वहाँ से भागना पड़ा!इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने पकड़े गये हाइवा चालक के साथ भी मारपीट की!
भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा
तनावपूर्ण स्थिति की सूचना मिलते ही एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश सुमन, माधव नगर थाना प्रभारी संजय दुबे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचें!अधिकारियो ने ग्रामीणों को काफ़ी देर तक समझाया ओर दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ!पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के भेजा!एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी ने बताया कि हाईवा को जब्त कर लिया ओर चालक को हिरासत मै लें लिया गया है!भीड़ के हमले मै दो पुलिस कर्मियों ओर वाहन पायलट को चोट आई है!हालांकि अब स्थिति नियंत्रण मै है!एहतियात के तौर पर गाँव मै देर रात तक पुलिस बल तैनात रखा गया!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















