विश्व कल्याण की कामना को लेकर ग्राम सलैया प्यासी मै चल रहा सप्ताह ज्ञान यज्ञ

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद-  समीपस्थ ग्राम पंचायत सलैया प्यासी मै विश्व कल्याण की कामना को लेकर सप्ताह ज्ञान यज्ञ चल रहा है!श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन कथा में श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह का आयोजन हुआ। जिसे बड़े धूमधाम से मनाया गया। श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन गुरुवार को कथावाचक पंडित दिलीप पौराणिक ने रास पंच अध्याय का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि महारास में पांच अध्याय है। उनमें गाए जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण है। जो भी ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है, वह भव पार हो जाता है। उन्हें वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है। महारास लीला द्वारा ही जीवात्मा परमात्मा का ही मिलन हुआ। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने 16 हजार कन्याओं से विवाह कर उनके साथ सुखमय जीवन बिताया। भगवान श्रीकृष्ण रुकमणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। भागवत कथा के छठवें दिन गुरुवार को कथा स्थल पर रूकमणी विवाह के आयोजन ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रीकृष्ण रुक्मणी की वरमाला पर जमकर फूलों की बरसात हुई।
इस दौरान आओ सखी मेरी मुझे मेहंदी लगा दो, मुझे श्याम सुंदर की दुल्हन बना दो, आज मेरे श्याम की शादी है गीतों पर जमकर लोग नाचे!कथावाचक ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। रुक्मणी विवाह महोत्सव प्रसंग पर व्याख्यान करते हुए उन्होंने कहा कि रुक्मणी के भाई  उनका विवाह शिशुपाल के साथ सुनिश्चित किया था।लेकिन रुक्मणी ने संकल्प लिया था कि वह शिशुपाल को नहीं केवल गोपाल को पति के रूप में वरण करेंगे। उन्होंने कहा शिशुपाल असत्य मार्गी है। द्वारिकाधीश भगवान श्री कृष्ण सत्य मार्गी है। इसलिए वो असत्य को नहीं सत्य को अपनाएगी। अंत मैं भगवान श्रीद्वारकाधीशजी ने रुक्मणी के सत्य संकल्प को पूर्ण किया।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी, आर पी परौहा, नारायण परौहा, गणेश शंकर गर्ग, प्रमोद मिश्रा,जुगल किशोर गर्ग, सूर्य कान्त तिवारी, बी डी तिवारी, अरविन्द तिवारी, जयदीप त्रिपाठी,रमेश कुमार प्यासी,डॉ अमित प्यासी,अतुल प्यासी, अनिल मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा दीपक मिश्रा सहित बड़ी संख्या मै श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें