श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु,बरसाए फूल

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :खुल गए सारे ताले क्या बात हो गई, जब जन्मे कन्हैया वाह क्या बात हो गई। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य अवसर पर जब व्यासपीठ से यह भजन गूंजे तो समूचा वातावरण आनंद से भर गया। अवसर था ग्राम सलैया प्यासी मै विश्व कल्याण की कामना को लेकर चल रहे सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस मंगलवार का। इस मौके पर कथा व्यास पंडित दिलीप पौराणिक की मौजूदगी में जन्मोत्सव का कथा रस बरसा।
बालकृष्ण की सुंदर झांकी देख श्रद्धालु विभोर हो गए। जन्मोत्सव के खास अवसर के लिए कथा पांडाल को गुब्वारों और फूलों से सजाया गया। नन्हें मुन्हें बच्चे भी कृष्ण रूप में श्रद्धालुओं को लुभा रहे थे। वसुदेव जब डलिया में बाल कृष्ण को डलिया में लेकर निकले तो उनकी एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मच गई। श्रद्धालु कृष्णभक्ति में विभोर होकर नाच उठे। कथा वाचक ने कहा कि जीव जीवन भर अहंकार में जीता है, लेकिन जब अंत समय निकट आता है तो उसे भगवान याद आते हैं। जीवन भर किए गए पाप अंत समय की गुहार से नहीं कट सकते, इसलिए प्रतिपल भगवान का सुमिरन करते रहे, जिससे आप पाप कर्मों की ओर नहीं बढ़ेंगे और सत्कर्मों की प्रेरणा मिलती रहेगी। वामन भगवान की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि तीन पग यानि धर्म, अर्थ काम हैं, यदि इनका ठीक प्रकार से निवर्हन हो गया तो मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। राजा बलि के दान से प्रसन्न होकर भगवान वामन ने जब वरदान देने को कहा तो बलि ने कहा कि भगवन आते जाते बस आपके दर्शन हो जाएं, मुझे और कुछ नहीं चाहिए, इस तरह बलि ने भगवान को अपना द्वारपाल बना लिया। बलि बाद में इंद्र बनकर इंद्र के सिंहासन पर विराजमान हुए। अर्थात भगवान की कृपा जब मिलती है तो संसार के सारे सुख भक्त की झोली में आ जाते हैं!

हरि कृपा से होता है संतो का मिलन

सप्ताह ज्ञान के चौथे दिवस मै हनुमत कुटी के संत सुरेंद्र दास जी महाराज का आगमन हुआ!उनकी अगवानी भव्य रूप से की गईं!कथा वाचक ने कहा सप्ताह ज्ञान यज्ञ मै संतो का आगमन हुआ है यह हरि कृपा ही है!वही हनुमत कुटी आश्रम पूज्य गुरुदेव सुरेंद्र दास जी महाराज ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए, जनमानस से लोक कल्याण हितार्थ कार्य करने का आव्हान किया!बुधवार को सप्ताह ज्ञान यज्ञ मै भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओ का वर्णन किया गया!
सायंकालीन आरती कर कथा को विश्राम दिया गया व प्रसाद का वितरण किया गया।इस दौरान विधायक प्रणय पांडेय, जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी, आर पी परौहा, नारायण परौहा, गणेश शंकर गर्ग, प्रमोद मिश्रा,जुगल किशोर गर्ग, सूर्य कान्त तिवारी, बी डी तिवारी, अरविन्द तिवारी, जयदीप त्रिपाठी,रमेश कुमार प्यासी,डॉ अमित प्यासी,अतुल प्यासी, अनिल मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा दीपक मिश्रा सहित बड़ी संख्या मै श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें