मझौली में बनाये गये 25 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र,बुधवार को मझगवां में लगेगा शिविर

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,उच्च न्यायालय की जुवेनाइल जस्टिस समिति के निर्देशानुसार 18 वर्ष तक की आयु के दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड के लिये पंजीयन करने और उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाकर देने आज मंगलवार को मझौली में आयोजित शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड के माध्यम से 25 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय आशीष दीक्षित ने बताया कि दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीयन और दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किये जा रहे शिविरों की श्रृंखला में बुधवार 11 फरवरी को सिहोरा विकासखण्ड के मझगवां में, गुरुवार 12 फरवरी को सिहोरा विकासखण्ड के ही ग्राम गोसलपुर में तथा शुक्रवार 13 फरवरी को जिला चिकित्सालय जबलपुर में शिविर आयोजित किया जायेगा।प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय ने दिव्यांगजनों से इन शिविरों में शामिल होकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने एवं यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीयन कराने का आग्रह किया है, ताकि भविष्य में शासकीय योजनाओं एवं सहायक उपकरणों का लाभ लेने में उन्हें किसी तरह की कठिनाई न हो।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें