स्लीमनाबाद पहुंचने पर त्रिशूल सनातन एकता यात्रा का पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत

इस ख़बर को शेयर करें

स्लीमनाबाद – स्लीमनाबाद सहित आसपास का क्षेत्र गुरुवार को जब भक्तिमय डूब गया,जब स्लीमनाबाद त्रिशूल सनातन हिन्दू एकता पहुंची!यात्रा मै भारत का सबसे बड़ा त्रिशूल विराजमान था!यात्रा का बुधवार की मध्य रात्रि स्लीमनाबाद आगमन हुआ!जहाँ रात्रि ठहराव स्लीमनाबाद हुआ!
गुरुवार को यात्रा स्लीमनाबाद नगर से होते हुये कटनी के लिए गईं!यात्रा का स्लीमनाबाद व तेवरी मै पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया!यात्रा मै जय जय श्रीराम के नारे गुंजायमान हो रहे थे!स्लीमनाबाद व तेवरी यात्रा प्रभारी सानू ठाकुर ने बताया कि छिंदवाड़ा से यात्रा प्रारम्भ हुई है जो अयोध्या धाम जा रही है!श्री विघ्नेश्वर धाम श्री रामजन्म भूमि शाहगंज अयोध्या धाम के संत अमित योगी इस एकता यात्रा का नेतृव्य कर रहे है!यह त्रिशूल 60 फिट ऊँचा, 11 फिट चौड़ा ओर स्टील से निर्मित 700 किलोग्राम वजन का है!
छिंदवाड़ा से यह यात्रा 2 फ़रवरी को निकली!इसके बाद सिवनी, जबलपुर होते हुए स्लीमनाबाद पहुंच कटनी जिले मै 5 फ़रवरी को प्रवेश किया!इसके बाद यात्रा कटनी से आगे सतना, रीवा होते हुए प्रयागराज पहुंचेंगी!इसके बाद प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर होते हुए अयोध्या धाम पहुंचेगी, जहाँ पर भारत के सबसे बड़े त्रिशूल की स्थापना विधि-विधान से की जाएगी!

श्रद्धालुओं निहारते रहे त्रिशूल

महात्रिशूल ओर भगवान के लगते जयकारों के बीच मार्गो पर श्रद्धालु टकटकी लगाए हुए थे!आगे -आगे यात्रा चल रही थी ओर श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगा रहे थे!भारत के सबसे बड़े त्रिशूल को श्रद्धालु एकटक निहार रहे थे!यात्रा मै पुलिस व्यवस्था भी रही!इस दौरान बजरंग दल सुरक्षा प्रमुख सानू ठाकुर, जिला मंत्री राहुल मिश्रा,बाबा पांडेय, जिला सह मंत्री लकी अग्रहरि, शालू दुबे, कमलेश रजक,अंकुश साहू, जय दुबे, अमित जोगी,पंकज साहू, अमन असाटी सहित बड़ी संख्या मै श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही!

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें