जिले सहित देश भर में मातृ – पितृ पूजन दिवस की धूम

इस ख़बर को शेयर करें

भगवानदीन साहू छिंदवाड़ा. परम पूज्य संत श्री आशाराम जी बापू की पावन प्रेरणा से विश्व के 167 देशों में मनाया जाने वाला मातृ – पितृ पूजन दिवस की धूम जिले सहित पूरे देश में है । श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में जिले के स्कूलों में , भागवत कथाओ में तथा अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में हजारों माता पिता पूजे जा रहे है । बच्चों में , विद्यार्थियों में , युवाओं में अपने – अपने माता पिता के प्रति पूज्य भाव प्रकट हो इस निमित्त प्रतिवर्ष यह आयोजन सम्पन्न होतें हैं । पूरे देश में भव्य आयोजन हो इस निमित्त देश में कार्यरत्त 2500 समितियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जा रही है । इस सम्बंध में महामहिम राष्ट्रपति जी और प्रधानमंत्री जी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री जी एवं उपमुख्यमंत्री जी पहले ही आदेशित कर चुके हैं । बहुत सी समितियों ने उनके राज्यों में सिटी बसों पर मातृ – पितृ पूजन दिवस वाले सन्देश पेंट करवाये हैं ।

रेल विभाग के सहयोग से बहुत रेलवे स्टेशनों पर भी डिजिटल फेलेक्स आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं प्रत्येक जिला केंद्रों पर बड़ी बड़ी होर्डिंग लगाई गई हैं । इसके पूर्व 77 वें गणतंत्र दिवस पर 700 जिला केंद्रों पर देश भक्ति के साथ साथ आम जनमानस में मातृ – पितृ पूजन दिवस की सन्देश वाहन रैली निकाली जा चुकी है । मुख्य आयोजन 14 फरवरी को सम्पन्न होना है । समिति का प्रयास होगा कि प्रतिवर्ष अनुसार भी इस वर्ष करोड़ों – करोड़ों माता पिता लाभांवित हों । इस दैवीय कार्य मे समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई , खजरीं आश्रम के संचालक जयराम भाई , गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर , एम आर पराड़कर , पी आर शेरके , धनाराम सनोडिया , सुभाष इंगले , बबलू सूरज प्रसाद माहोरे , भूपेश पहाड़े , नारायण ताम्रकार , रामराव लोखंडे , कैलाश राउत , गोवर्धन मालवीय , तिलक सिंह पन्द्राम ,रामेश्वर कर्मवीर महिला समिति से , ललिता घोंगे , विमल शेरके , डॉ. मीरा पराड़कर , प्रीति सोंनारे , रुपाली इंगले , करुणेश पाल , वर्षा आहूजा , छाया परसाई , सुधा ताम्रकार , शकुंतला कराडे , छाया साहू , कल्पना सोनी आदि अपनी अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी भगवान दिन साहू ने दी ।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें