व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में खेल की अहम भूमिका

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद: जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर,प्राकृतिक हरियाली एवं धार्मिक आस्था के केंद्र भगवान वीरभद्र धाम से सुशोभित ग्राम बिचुआ में प्रतिवर्ष की भाँति आयोजित होने वाला क्षेत्र का विशाल एवं भव्य बिचुआ क्रिकेट टूर्नामेंट इस वर्ष भी खेल प्रेमियों के लिए यादगार बन गया।फाइनल मुकाबले में निवार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पौनिया टीम को पराजित कर बिचुआ क्रिकेट कप पर कब्जा जमाया। इस रोमांचक फाइनल मैच को देखने के लिए हजारों दर्शक, खेल प्रेमी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे और विराट आयोजन के साक्षी बने।फाइनल मैच के मुख्य अतिथि बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह रहे। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य अखिल पांडेय एवं युवा नेता यश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक आकर्षक एवं प्रेरणादायी बना दिया।आयोजन समिति द्वारा निर्धारित पुरस्कार स्वरूप विजेता टीम को ₹51,000 एवं उपविजेता टीम को ₹25,000, साथ ही कप एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।अपने संबोधन में माननीय विधायक बड़वारा ने कहा कि “खेल आपसी एकता, अनुशासन, भाईचारे एवं सतत प्रयास की भावना को मजबूत करता है। खेल हमें संघर्ष करना और आगे बढ़ना सिखाता है।युवा नेता यश पाठक ने उपस्थित हजारों दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल जीवन का अभिन्न अंग है। इससे न केवल शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है, बल्कि राष्ट्रीय भावना भी सुदृढ़ होती है। व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण में खेल की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है।”उन्होंने मनोरम प्राकृतिक वातावरण में आयोजित इस भव्य टूर्नामेंट के सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।जिला पंचायत सदस्य अखिल पांडेय ने कहा कि “प्रतिभाएँ प्रतियोगिताओं से ही निकलती हैं। खेल हमें आगे बढ़ने, प्रतिस्पर्धा करने और सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। अब ग्रामीण अंचलों में भी सुविधायुक्त एवं बड़े स्तर के आयोजन होने से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है।फाइनल मैच में मंडल अध्यक्ष नितिन पांडेय, बिचुआ, भनपुरा-2, पौनिया, शाहपुर, टेढ़ी के सम्मानित सरपंचगण, प्रशांत कोका शुक्ला, राकेश यादव, कर्मचारी कल्याण कोष जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, रमेश पांडेय, अशोक मिश्रा, रामनारायण तिवारी, जगदीश हल्दकार, अबध बिहारी मिश्रा, सहित ग्राम के वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का सफल संचालन ग्राम के ही रमाशंकर ‘राजू’ तिवारी द्वारा किया गया।इस विशाल, भव्य एवं सफल क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन हेतु आयोजन समिति के संयोजक एवं उच्च स्तरीय सुरक्षा संस्थान डीआईएस ग्रुप के संचालक दीपेंद्र ‘दीपू’ मिश्रा, तथा समिति सदस्य बबलू पटेल, शम्भु दत्त तिवारी, दुर्गेश सरवारी, प्रदीप तिवारी, रविकांत प्यासी, रेणु गुप्ता सहित समस्त सदस्यों ने अतिथियों, दर्शकों, खेल प्रेमियों, युवाओं एवं सभी प्रतिभागी टीमों के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















