युवाओं ने सीखे उद्यमिता एवं रोजगार एवं स्वरोजगार के गुर

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद मै प्राचार्या डॉ सरिता पांडेय के मार्गदर्शन में 6 जनवरी से 31 जनवरी तक 20 दिवसीय व्यक्तित्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्यमिता विकास केंद्र म.प्र सेडमैप कटनी के जिला समन्वयक द्वारा आयोजित किया गया । ये कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार आयोजित हुआ!
उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य स्टडी के दौरान ही छात्र छात्राओं को स्वरोजगार/रोजगार एवं उद्यमिता से जुड़े विषयों के साथ सही प्रारूप में बनाना,मॉक इंटरव्यू प्रतियोगी परीक्षाओं की गणित रीजनिंग व्यक्तित्व विकास और आवश्यक कौशल इस के अतिरिक्त उद्यम स्थापना की प्रक्रिया एवं विभिन्न चरणों की जानकारी दी ।इस कार्यक्रम में 35 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया और प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ सरिता पांडेय प्राचार्य के मुख्य आतिथ्य और अध्यक्षता में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए!इस दौरान स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ प्रीत नेगी, डॉ पूनम पांडेय, शैलेन्द्र जाट,बालेंदु उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक उद्यमिता विकास केंद्र म प्र सेडमैप कटनी ने किया!सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत सोमवार को समापन समारोह में 35 छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।इस दौरान डॉ किरण खरादी, डॉ प्रीत नेगी, डॉ प्रीति यादव, डॉ भारती यादव, अंजना पांडेय सहित महाविद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















