सिहोरा में पंचायत भवन के पीछे चल रहा था जुआ,5 जुआड़ियों से 4 हजार 350 रूपये जप्त

जबलपुर :सिहोरा पुलिस ने जुआफड़ पर कार्यवाही करते हुए 5 जुआड़ियों से 4 हजार 350 रूपये जप्त करते हुए कार्यवाही की है,
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 22-1-26 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हरसिंघी पंचायत भवन के पीछे कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हंै, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहां कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जो पुलिस को देखकर गिरते पड़ते भागने लगे घेराबंदी कर 5 जुआड़ियों को पकड़ा गया, अन्य जुआड़ी भाग गये।
ये जुआड़ी गिरफ्तार
वहीँ पकड़े गये जुआड़ियों में जमुना प्रसाद पटेल निवासी जुनवानी खुदर्, मनोज पटैल निवासी ग्राम सुनगवां, सुजीत पटेल निवासी ग्राम हरसिंघी, राजेश पटेल निवासी ग्राम लाहोद, बालमुकुन्द पटैल निवासी हरसिंघी सिहोरा बताये जुआड़ियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते तथा 4 हजार 350 रूपये जप्त करते हुये धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कायर्वाही की गई।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















