जबलपुर पहुँचे केन्‍द्रीय मंत्री जे पी नड्डा, हुआ आत्‍मीय स्‍वागत

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री  जगत प्रकाश नड्डा का आज शाम जबलपुर आगमन पर आत्‍मीय स्‍वागत किया गया।  नड्डा शाम करीब 5.30 बजे नई दिल्‍ली से वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट पहुंचे थे। लोक निर्माण मंत्री  राकेश सिंह ने पुष्‍पगुच्‍छ भेंट कर एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। केन्‍द्रीय मंत्री  नड्डा का स्‍वागत महापौर  जगत बहादुर सिंह अन्‍नू,  विधायक  अशोक रोहाणी,  सुशील तिवारी इंदु एवं  नीरज सिंह, जिला पंचायत अध्‍यक्ष  आशा मुकेश गोटिया, नगर निगम अध्‍यक्ष  रिकुंज विज, भाजपा के प्रदेश महामंत्री  राहुल कोठारी, प्रदेश कोषाध्‍यक्ष  अखिलेश जैन, प्रदेश महिला मोर्चा अध्‍यक्ष  अश्विनी परांजपे, नगर अध्‍यक्ष  रत्‍नेश सोनकर, ग्रामीण अध्‍यक्ष  राजकुमार पटेल, पूर्व मंत्री  शरद जैन,  सुभाष तिवारी रानू,  विनोद गोटिया ने किया। इस अवसर पर कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  संपत उपाध्‍याय भी मौजूद थे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें