5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रोजगार सहायक गिरफ्तार

जबलपुर/सिवनी:5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रोजगार सहायक सचिव को लोकायुक्त ने रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है,गौरतलब है की पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही जारी है,
यह है मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदक अब्दुल वाहब पिता मान्बुद खान निवासी ग्राम साल्हे कोसमी थाना बरघाट जिला सिवनी की पत्नी सबीना बी के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम साल्हे कोसमी में आवास योजना में सबसे पहले नाम जोड़ने एवं आवास की राशि 150000 रूपये का आवंटन जल्दी कराने के लिए 5000 रुपए की रिश्वत रोजगार सहायक द्वारा मांगी गई थी,शिकायत पर पहुँची लोकायुक्त की टीम ने आरोपी ग्राम रोजगार सहायक ओमेंद्र कुमार पारधी पिता जगन्नाथ पारधी ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत साल्हे कोसमी तहसील बरघाट जिला सिवनी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों आज उसके निज निवास से ट्रैप किया गया क आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
ट्रेप दल सदस्य
वहीं कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी डी एस पी नीतू त्रिपाठी, ट्रैप कर्ता शशि मर्सकोले निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद रहा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















