gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

किसानों से तौल के नाम पर न लिए जाएं पैसे,कलेक्टर राघवेंद्र सिंह

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :,कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने विगत दिवस मझौली विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र श्री जी वेयर हाउस पिपरिया का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने किसानों का रकबा, पंजीयन, स्लॉट बुकिंग, खरीदी गई धान और किसानों की संख्या के बारे में जानकारी ली और किसानों से भी चर्चा की।

तौल के नाम पर न लिए जाएं पैसे 

कलेक्टर ने उपार्जन में पारदर्शिता रखने के लिये खरीदी प्रभारियों से कहा कि बिचोलियों की बातों में न आएं, अगर संदिग्ध आदमी दिखे तो तुरंत एसडीएम को सूचित करें। उन्होंने खरीदी केन्द्र पर बोरी को तौल कराया। साथ ही कहा कि किसानों से तौल के नाम पर पैसे न लिए जाएं। जहां कहीं भी गड़बडी की आशंका है तो तुरंत सूचित करें। कलेक्‍टर  सिंह ने गोदाम का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत, सिहोरा एसडीएम श्री पुष्‍पेन्‍द्र अहके के साथ संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें