gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

धान भराई, ढुलाई एवं परिवहन के बदले किसानों को मिलेंगे 15 रूपये प्रति क्विंटल

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:जबलपुर जिले में समर्थन मूल्‍य पर धान का विक्रय करने वाले किसानों को धान की भराई, ढुलाई और परिवहन के एवज में प्रति क्विंटल 15 रूपये का भुगतान किया जायेगा। यह निर्णय जिला उपार्जन समिति की ग‍त दिवस संपन्‍न हुई बैठक में लिया गया है।इस निर्णय के मुताबिक ऐसे किसान जिन्‍होंने उपार्जन केन्‍द्र में अपनी धान बेची है, उन्‍हें धान भराई, ढुलाई एवं परिवहन के एवज में अधिकतम एक हजार रूपये तक प्रति क्विंटल 15 रूपये के मान से राशि प्रदान की जायेगी। इस राशि का भुगतान किसानों के बैंक खाते में अंतरित कर किया जायेगा। किसानों को दी जाने वाली इस राशि का समायोजन उपार्जन समिति या उपार्जन समूह को दिये जाने वाले प्रासांगिक व्‍यय से किया जायेगा।कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा के प्रभारी अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन ने बताया कि खरीदी केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों को यह राशि देने का निर्णय किसानों और किसान संगठनों की मांग को देखते हुये लिया गया है। किसानों और किसान संगठनों द्वारा लंबे समय से धान की भराई, ढुलाई और परिवहन के एवज में इस राशि का भुगतान सीधे किसानों को करने की मांग की जा रही थी। जिला उपार्जन समिति के इस निर्णय से किसानों की बहूप्रतीक्षित मांग पूरी होगी।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें