गालीगलौच करते हुए चाकू बका से कर दी युवक की हत्या

जबलपुर:18 वषिर्य युवक की चाकू बका से हमलाकर हत्या कर आरोपी फरार हो गए।वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने अज्ञात 4 आरोपियों की तलाश सुरु कर दी है।मामला थाना सिविल लाईन का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 29-12-25 की रात मारपीट में घायल को उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल में भतीर् कराये जाने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को आकाश झारिया उम्र 20 वषर् निवासी मांडवा बस्ती सामुदायिक भवन के पीछे रामपुर थाना गोरखपुर ने बताया कि वह नायडू टेंट हाउस में काम करता है दिनांक 29-12-25 अपने घर में था शाम लगभग 7-15 बजे उसके मोबाइल पर मोनू के दोस्त आशीष बघेल ने फोन कर बताया कि तुम्हारे भाई मोनू को चाकू लगी है कांचघर आ जाओ तो वह अपनी बाईक से कांचघर जाने के लिये निकला, तहसील चैक में उसे आशीष बघेल मिला जो उसके भाई मोनू को मोटर सायकल में बीच में बैठाया था पीछे एक लड़का बैठा था उसका भाई मोनू कुछ बोल नहीं रहा था, भाई को उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल लेकर गये, डाक्टर ने चैक कर उसके भाई मोनू झारिया उम्र 18 वषर् को मृत घोषित कर दिया, आशीष बघेल ने उसे बताया कि मोनू मेरी दुकान में मिलने आया था संगम टेंट हाउस रामलला मेडिकल के पास हम लोग आपस में बातचीत कर रहे थे उसी समय 2 गाड़ी में 4 लड़के अपने मुंह कवर करके आये, एक्सिस से 2 लड़के उतरे जो हाथ में चाकू बका लिये थे दोनों लड़के गाली गलौज करते हुये दोनों ने मोनू पर हमलाकर मोनू को कई जगह चाकू मारे जिससे मोनू वहीं गिर गया, फिर चारों लड़के भाग गये। ऐसा आशीष बघेल ने उसे बताया था उसके भाई मोनू की हत्या अज्ञात 4 लड़कों ने मिलकर चाकू बका मारकर की है।वहीं
घटित हुई घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निदेर्श पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुमीर् एवं एफएसएल अधिकारी अजय सिंह उटिये मौके पर पहुंचे।पंचनामा कायर्वाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
टीम गठित
वहीँ पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुमीर् के मागर्दशर्न में थाना प्रभारी सिविल लाईन अनूप कुमार नामदेव के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















