बहोरीबंद विकासखंड मै 2700 किसानों से 25 हजार मिट्रिक टन हुई धान खरीदी 

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जारी है!
धीरे -धीरे अब धान खरीदी कार्य ने गति पकड़ ली है!समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए बहोरीबंद विकासखंड मै 26 खरीदी केंद्र बनाये गये है!जिसमें बहोरीबंद तहसील मै 18 तों स्लीमनाबाद तहसील मै 8 खरीदी केंद्र बनाये गये है!
कुछ खरीदी केंद्रों मै खरीदी की गति तेज है तों कुछ केंद्रों मै मंथर गति चल रही है!बहोरीबंद विकासखंड मै अब तक 2711 किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपनी उपज विक्रय कर दी है!2711 किसानों से 25 हजार 936 मिट्रिक टन धान खरीदी की जा चुकी है!वही 17 हजार 246 मिट्रिक टन उपज का परिवहन भी हो चुका है, साथ ही 8690 मिट्रिक टन का परिवहन होना शेष है!सहायक आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला ने बताया कि कुछ खरीदी केंद्रों मै विलंब से खरीदी कार्य शुरू हुआ!12 दिसम्बर तक सिकमी नाम वाले रजिस्ट्रेशन पर खरीदी का कार्य बंद कर दिया गया था। सोमवार से सिकमी नाम वाले रजिस्ट्रेशन पर उपार्जन का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।जिसके बाद अब खरीदी मै गति आयेगी!अब तक खरीदी केंद्र खमतरा में 930 क्विंटल, हथियागढ़ 1183 क्विंटल, बहोरीबंद 1214 क्विंटल, पथराड़ी पिपरिया 1112 किवंटल, कूड़न 741 क्विंटल, मवई 933 क्विंटल, बाकल 756 क्विंटल, सिहुडी 664 क्विंटल, इमलिया 671 क्विंटल, कूड़ा 706 क्विंटल, मसन्धा 566 क्विंटल, चांदनखेड़ा 332 क्विंटल, पटोरी 593 क्विंटल, देवरी खरगवा 930 क्विंटल, बरही 619 क्विंटल, कुंआ 1215 क्विंटल की खरीदी हुई है। अब 2339 किसानों ने अपनी उपज बेची है वहीं दूसरी ओर स्लीमानाबाद तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत धरवारा में 723, पडरभटा 1072,जुजावल 1319, कौड़ियां 644, स्लीमनाबाद 1614 ,धूरी 601,तेवरी 831 एवं भूला खरीदी केन्द्रों 697 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।

खरीदी केंद्रों मै पुख्ता इंतजाम

सहायक आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि खरीदी केंद्रों मै किसानों को असुविधा न हो इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी भी निरीक्षण कर रहे है।केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि उपज का अंबार न लगे समय पर उपज का उठाव सुनिश्चित करे।उपज गुणवत्ता युक्त ही ले।पंखा ,छन्ना व  ग्रेडर लगाए।
खरीदी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि केंद्रों मे किसानों को कोई परेशानी न हो, सभी आवश्यक सुविधाएं केंद्रों मे उपलब्ध रहे है!

इनका कहना है- पीयूष शुक्ला सहायक आपूर्ति अधिकारी

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य बहोरीबंद विकासखण्ड के सभी 26 खरीदी केंद्रों मैं शुरू हो गया।समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल है।केंद्रों मैं सभी आवश्यक व्यवस्था हेतु खरीदी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें