gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

पहले शराब पिलाई फिर मोटरसाइकिल और मोबाईल लेकर आरोपी फरार

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :शराब दुकान के बाहर आरोपियों ने युवक को पहले शराब पिलाई और खुद भी शराब पी उसके बाद बीच रास्ते मे मोबाईल और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।हलाकि शराब दुकान के बाहर खड़े होकर या बैठकर शराब पीने के मामले सिर्फ मझोली बस के नहीँ है सिहोरा सहित अन्य जगहों पर भी नियम को ताक में रखकर शराब दुकानों के बाहर शराबी शराब दुकानों के बाहर लगे टपरे और ठेलों में खुलेआम जाम छलकाते हुए नजर आते हैं।तो वहीं कानून के रखवालों को यह सब मालूम होते हुए भी न तो शराब दुकान के बाहर लगे ठेले टपरों पर कार्यवाही करते हैं न ही ठेकेदार पर नतीजन आज जिले के ग्रामीण अंचलों में स्तिथ अधिकांश शराब दुकानों के बाहर और इर्द गिर्द लगे ठेले टपरों में शाम के समय जाम छलकाते हुए शराबी देखें जा सकते हैं।

यह है मामला

मामला मझौली थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना मझोली मे दिनाॅक 29-11-’25 को विनोद कुमार रजक उम्र 32 वषर् निवासी इंद्राना बगीचा मोहल्ला मझोली ने रिपोटर् दजर् करायी कि वह ड्राइविंग का काम करता है । दिनांक 28/11/25 को शाम लगभग 04/30 बजे ं अपने ससुराल ग्राम दोनी से अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटर सायकिल एमपी 20 एक्स ए 9413 से अपने घर इन्द्राना जाने के लिए निकला।

शराब दुकान के बाहर पी शराब

वहीँ  शाम लगभग 05 बजे सिहोरा रोड अंग्रेजी शराब दुकान मझोली के पास शराब पीने के लिये रूका, मोटर सायकिल दुकान के सामने खडी कर शराब लेने के लिये दुकान जाने लगा, शराब दुकान के सामने 2 अज्ञात लोग मिले जिन्हे वह नहीं पहचानता जो कहने लगा हमें इंद्राना तक छोड देना तथा उसे शराब पीने के लिये पूछा, तो उसने हाॅ कर दी, उनमे से एक शराब दुकान जाकर शराब के 2 पाव ले आया, फिर हम तीनो शराब दुकान के पास स्थित टपरे के पास शराब पीये, वह पहले से ही शराब पीये हुये था इसलिये उसे ज्यादा नशा हो गया तो उनमे से एक व्यक्ति बोला गाडी मै चलाता हूॅ, तुम पीछे बैठ जाओ , वह एक व्यक्ति मोटर सायकिल चलाने लगा वह एवं एक अन्य मोटर सायकिल मे पीछे बैठ कर इंद्राना जाने लगे, मझोली के आगे हनुमान मंदिर के पास जब उसे होश नहीं रहा तब उक्त दोनो व्यक्ति उसे मोटर सायकिल से उतार दिये और उसका वीवो कम्पनी का मोबाईल एवं पसर् जिसमे नगदी रूपये एंव लायसेंस रखा था निकालकर उसकी मोटर सायकिल सहित लेकर चले गये। होश आने के बाद वह भी अपने घर चला गया था। अज्ञात 2 लडके उसकी मोटर सायकिल, मोबाईल एवं पसर् जिसमें नगद रूपये एवं लायसेंस था चुरा ले गये है। रिपोटर् पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना सुरु कर दी है ।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें