विद्यार्थी मन लगाकर करें पढ़ाई, उज्ववल भविष्य के लिए सरकार हर संभव कर रही प्रयास-विधायक प्रणय पांडेय

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : महावीर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहोरीबंद मे शुक्रवार को शैक्षणिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया!कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रणय पांडेय रहे!कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना कर किया गया!विद्यार्थियों व शिक्षकों से शैक्षिक संवाद करते हुये विधायक प्रणय पांडेय ने कहा कि ऐसी पहल न केवल बच्चों के बौद्धिक और मानसिक विकास में सहायक हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, संवाद कौशल और सीखने की रुचि भी बढ़ाती हैं। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी क्षमता के अनुरूप अवसर मिले, ताकि वह अपने भीतर छिपी प्रतिभा को निखार सके। इसके साथ ही बच्चों को इन गतिविधियों के करने का उद्देश्य भी बताए ताकि वे खेल-खेल में चीजों को आसानी से समझ और सीख सकें।बच्चों को नवाचार से शिक्षा देने का समय है।ताकिवह बड़े होकर वह समाज के सुसभ्य नागरिक बन राष्ट्र व समाज की समर्पणभाव से सेवा करें।
विद्यार्थियों को वितरण की गईं साईकिल
मुख्यमंत्री साईकिल वितरण योजना के तहत साईकिल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया!जहाँ 220 विद्यार्थियों को साईकिल वितरण की गईं!जिसमें कक्षा 6 वी के 20 ओर कक्षा 9 वी के 200 विद्यार्थियों को साईकिल वितरण की गईं!साईकिल पाते ही विद्यार्थियों के चेहरों मै मुस्कान आ गईं!विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ें, सिर्फ अपनी पढ़ाई की ही चिंता करें। विद्यार्थियों के उज्वल भविष्य के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उनके भविष्य के लिए बहुत सी योजनाएं शुरू की हैं। गरीब विद्यार्थी भी अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकता है। वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने तक की सुविधा सरकार दे रही है।
हायर सेकंडरी परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले हजारों मेधावी विद्यार्थियों को सरकार हर साल लैपटॉप तो स्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली विद्यार्थियों को स्कूटी वाहन दे रही है। हर साल मुफ्त साइकिलें, मुफ्त गणवेश व कॉपी किताब दे रही है।विधायक ने विद्यार्थियों को खूब मन लगाकर अच्छे से पढ़ाई करने तथा अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने की सीख देते हुए शिक्षकों को भी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने की बात कही!कार्यक्रम के अंत मै एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत स्कूल परिसर मै पौधेरोपण किया गया!कार्यक्रम समापन पर गक्कड भर्ता का आनंद लिया गया!इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश ब्यौहार, थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया,विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज गर्ग, प्राचार्य महेन्द्र राय, रवि पांडे, ब्रजेश गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, स्कूल स्टॉप व विद्यार्थियों की उपस्थिति रही!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















