gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

7 हजार रुपये की घूस लेते हुए इंजीनियर और उसके साथी को लोकायुक्त ने रंगेहाथों दबोचा 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक इंजीनियर सहित उसके एक साथी को 7 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया है, दरसअल आरोपी घर पर मीटर लगाने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे।

यह है मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदक गौरी शंकर यादव निवासी गोहलपुर नर्मदा नगर जबलपुर ने अपने नए मकान में अपनी पत्नी श्रीमती सुमित्रा यादव के नाम मीटर लगवाने का आवेदन दिया था। जिसका ऑनलाइन आवेदन कर ऑनलाइन पेमेंट कर उसकी रसीद प्राप्त की थी। वही बिजली कनेक्शन लगाने के एवज में जूनियर इंजीनियर वरुण दरबे एवं कंप्यूटर ऑपरेटर विनोद कोरी द्वारा आवेदक से ₹8000 रिश्वत राशि की मांग की गई तथा ₹7000 रुपया रिश्वत राशि लेने को तैयार हो गये ।आज दोनों आरोपियों को 7000 रुपए रिश्वत राशि ग्रहण करते रंगे हाथों मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्रीय विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के उखरी रोड जबलपुर स्थित कार्यालय में दबोच लिया। रिश्वत राशि विनोद कोरी द्वारा ली गई अग्रिम कार्यवाही जारी है । वहीं कार्यवाही के दौरान ट्रैप दल में निरीक्षक उमा कुशवाह ट्रैप टीम निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक शशिकला मस्कुले एवं ट्रैप दल मौजूद थे।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें