सिहोरा के टिकरिया नवीन में निर्माण कार्य मे भृष्टाचार,सरपंच खा गया जल कर राशि डकार तक नहीं ली

जबलपुर :सिहोरा जनपद की ग्राम पंचायत टिकरिया नवीन में हुए निर्माण कार्य मे भृष्टाचार के आरोप लगाते हए उपसरपंच ने कार्यवाही की मांग की है,इतना ही नहीँ सरपंच पर जल कर राशि में भी भृष्टाचार करने के भी आरोप लगे हैं।
यह है मामला
उपसरपंच महादेव प्रसाद उपाध्याय ने ग्राम पंचायत टिकरिया में हुए निर्माण कार्य सहित जल कर की राशि पर हुए भृष्टाचार की जनपद पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारियों को लिखित शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग की गई है।
लगे ये आरोप-:आरोप हैं की मुख्य मंत्री अधोसंरचना द्वारा प्राप्त राशि पन्द्रह लाख रूपये की तकनीकी स्वीकृति से रंगमंच से पुलिया तक सी सी रोड निर्माण झींटी में कराया गया ।जिसमे सी सी रोड में गुणवत्ता पूर्वक सीमेन्ट गिटटी रेत का उपयोग नही किया गया जिस कारण सीसी रोड बीच से दो भागों में हो गया है । उपसरपंच द्वारा बार बार शिकायत एंव आपत्ति दर्ज करने के बावजूद भी ग्राम पचायत सरपंच मीना बाई काछी ने गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने के लिये कोई ध्यान नही दिया है ।साथ ही सचिव को धमका कर हटपूर्वक व पूरी राशि का आहरण भी कर लिया गया है ।
नाली निर्माण में भी गड़बड़ी
आरोप है की नाली निर्माण राशि 287000 दो लाख सतासी हजार रूपये स्वीकृत है ।लेकिन संतोखी के घर से मदिर तक जिसका निर्माण तकनीकी स्वीकृति अनुसार एंव गुणवत्ता पूर्वक नही किया गया बार- बार शिकायत एंव आपत्ति दर्ज करने के बावजूद भी ग्राम पंचायत सरपंच मीना बाई काछी ने गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने के लिये कोई ध्यान नही दिया है।जबकि नाली निर्माण स्वीकृत राशि 120000 एक लाख बीस हजार रूपये तिजी लाल के घर से संतोषी चमार के घर तक कराया गया है वह भी तकनीकी स्वीकृति अनुसार नही किया गया है ।एंव राशि का आहरण कर लिया गया है ।
नल जल की राशि खाकर डकार तक नहीँ ली
वहीँ आरोप तो यह भी है की नल जल योजना का संचालन ग्राम पंचायत टिकरिया नवीन के आपरेटर शिव प्रसाद काछी के द्वराकिया जाता है एंव जलकर की वसूली भी का कार्य किया जाता है । शिव प्रसाद काछी द्वारा बताया गया कि वसुली की राशि सरपंच मीना बाई या उन्के पति राम दयाल काछी द्वारा ले ली जाती है । जिसका शपथ पत्र भी आपरेटर द्वारा प्रस्तत किया गया है ।लेकिन आज तक वसूली गई राश पचायत खाता में जमा नही की गई ।
शिकायत के बाद लगा दिया थिगरा
वहीँ उपसरपंच द्वारा सड़क निर्माण कार्य मे किये गए भृष्टाचार की शिकायत जब जनपद सीईओ से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से की गई तो उसके बाद सड़क में थिगरा लगा कर लीपापोती कर दी गई ।
इनका कहना है ,इस मामले की जांच चल रही है,
सिहोरा जनपद सीईओ आशा देवी पटले
इनका कहना है, बरसात के चलते सड़क खराब हो गई थी सुधार कार्य चल रहा है,
ग्राम सचिव टिकरिया,नरेश दाहिया
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















