हरियाली तीज पर मात्र शक्तियों ने किया गायत्री दीप महायज्ञ एवं वृक्षारोपण का आयोजन

दीपांशु शुक्ला जबलपुर। आनंद नगर अधारताल स्थित आनंदेश्वर महादेव मंदिर में विगत दिवस हरियाली तीज के पावन अवसर पर गायत्री दीप महायज्ञ एवं भजनों का भव्य आयोजन वृक्षारोपण के साथ विधिवत सम्पन्न्न हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चरण में गायत्री परिवार की मृदुला शर्मा ने श्री राम दरबार का पूजन अर्चन कर मात्र शक्तियों के साथ गायत्री दीप महायज्ञ का भव्य आयोजन संपन्न कराया । इसी तारतम्य में मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें फलदार एवं छायादार पेड़ो में आम, केला, जामुन, आंवला, बेलपत्र के पेड़ों का वृक्षारोपण मंदिर परिसर में मातृ शक्तियों के द्वारा किया गया ।

अंत में मां गायत्री जी की आरती स्तुति व प्रसाद वितरण पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ । इस अवसर पर समस्त मात्र शक्तियां हरे परिधान में हरी चूड़ियां पहने शोभायमान हो रही थीं जिनमें मृदुला शर्मा के साथ ही मंजु शुक्ला, रचना गौर, प्रतिभा राठौर,ऋचा विश्वकर्मा, मीना पहाड़िया,,राखी पहाड़िया, रश्मि पहाड़िया ,भारती वर्मा के साथ ही भारी संख्या में मातृ शक्तियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस पावन अवसर पर इंडिया पोल खोल चैनल के संपादक पवन यादव एवं संवाददाता दीपांशु शुक्ला ने सभी मातृशक्तियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।*
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















