राजस्व न्यायालय में नहीं होंगे अवैध कालोनियों के नामांतरण,कलेक्टर दीपक सक्सेना

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में आज सभी एसडीएम और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की बैठक लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

दिए ये निर्देश 

उन्होंने कहा कि अधिकारी फील्ड में जाए और अवैधानिक गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही करे। गरुण दल अपने दायित्वों का निर्वहन बिना किसी भय से करे। त्यौहारों का सीजन है, खाद्य, दूध और उससे बने उत्पादों में मिलावट पर कार्यवाही करे, गड़बड़ी पाए जाने पर दुकानें सील करे। इसके साथ अवैध कालोनियों पर भी कार्यवाही करे। कलेक्टर ने कहा कि अवैध कालोनियों के नामांतरण राजस्व न्यायालय में नहीं होंगे।इसके अलावा उन्होंने सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से कहा कि नए सेट अप अंतर्गत  राजस्व प्रकरणों के निराकरण प्राथमिकता से करे। बैठक में अपर कलेक्टर मिशा सिंह, नाथूराम गोंड सहित सभी राजस्व अधिकारी मौजूद थे।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें