gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

माइनिंग एंड मिनरल्स क्षेत्र के नवीन अवसरों एवं निवेश क्षेत्रों पर उद्योगपतियों के साथ हुई चर्चा

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में जबलपुर में आयोजित रीजनल इंड्रस्टी कॉन्क्लेव के दौरान आयोजित माइनिंग एंड मिनरल्स सेक्टर में निवेश की सम्भावनाओं पर आयोजित सेक्टरोल सेशन में प्रमुख निकुंज श्रीवास्तव ने प्रदेश में खनिज एवं खनन क्षेत्र में अवसरों पर प्रकाश डाला।नॉर्दन कोल्डफिल्ड लिमिटेड सिंगरौली के चेयरमेन श्री बी साईराम ने सेशन में अपने अनुभव साझा करते हुए कोयला खनिज से जुडी विभिन्न निवेश संभावना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कोयला खनन उद्योग में माइनिंग के साथ ही कोयला परिवहन, हेवी अर्थ मूविंग व्हीकल एवं उनके विभिन्न पार्ट की सप्लाई, कॉन्वेरबेल एवं ड्रोन उत्पादन जैसी विभिन्न अवसरों के बारे में बताया। उन्होंने मध्यप्रदेश की खनिज नीतियों की सराहना की।इसी तरह मॉयल लिमिटेड से अजित सक्सेना द्वारा मैंग्नीज एवं हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के नागेश शिनॉय द्वारा कॉपर के विभिन्न उत्पादों के निर्माण में उपयोग तथा खनिज के भविष्य के बारे में अपने विचार साझा किए गए। उन्होंने मैग्नीज एवं कॉपर की रिफाइनरी एवं प्रोसेस क्षेत्र में आपार सम्भावना पर प्रकाश डाला। फॉर्च्यून स्टोन डारेक्टर निवेदन भारद्वाज ने प्रदेश में स्टोन माइनिंग क्षेत्र की सम्भावना पर प्रकाश डालते हुए मध्यप्रदेश में राजस्थान की तरह नए क्षेत्रों को चिन्हांकित करने की बात कही। इसके अतिरिक्त श्री भारद्वाज ने स्टोन माइनिंग के वेस्ट को एम-सेंड के रूप में उपयोग किये जाने के अवसर पर प्रकाश डाला।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें