5 वी ओर 8 वी का परीक्षा परिणाम जारी,विद्यार्थियों के चेहरों मै छाई मुस्कान

इस ख़बर को शेयर करें

बहोरीबंद/स्लीमनाबाद – माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा बुधवार को बोर्ड कक्षा 5 वी ओर 8 वी का रिजल्ट घोषित कर दिया गया!बुधवार को 11:30 बजे जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ विद्यार्थियों ने अपने -अपने परीक्षा परिणाम को जानने उत्सुकता दिखी!विद्यार्थियों ने मोबाइल मे तों ऑनलाइन दुकानों मे जाकर अपने परीक्षा परिणाम देखे!उत्तीर्ण होने के बाद अपने माता -पिता, परिजनों ओर रिश्तेदारों को जानकारियां दी!जिसके बाद बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया!अभिभावकों ने अपने बच्चों का मुंह मीठा कराया!
बहोरीबंद विकासखंड स्त्रोत समन्वयक प्रशांत मिश्रा व बीएसी अमित पांडेय ने परीक्षा परिणाम देखा!बीआरसी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि 5 वी व 8 वी बोर्ड के परीक्षा परिणाम राज्य स्तर से पहले जिला वार फिर विकासखंड वार विस्तृत जानकारी जारी की गईं!बहोरीबंद विकासखंड का 5 वी कक्षा का परीक्षा परिणाम 96.06 प्रतिशत ओर 8 वी कक्षा का परीक्षा परिणाम 95.37 रहा!बहोरीबंद विकासखंड मे कक्षा 5 वी मे 3889 विद्यार्थी दर्ज थे!जिसमें परीक्षा मे 3680 परीक्षार्थी शामिल हुए ओर 3535 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए!वही 8 वी कक्षा मे 3474 विद्यार्थी दर्ज थे!जिसमें परीक्षा मे 3112 विद्यार्थी शामिल हुए ओर 2968 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए!बीआरसी ने इस उपलब्धि पर विकासखंड के सभी शिक्षको ओर विद्यार्थियों को बधाई दी!

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें