टैंकर से पेट्रोल डीजल चुराते हुए ड्राईवर सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर :क्राईम ब्रांच और भेडाघाट पुलिस ने संयुक्त कायर्वाही करते हुए टैंकर से पैट्रोल एवं डीजल चुराने वाले ड्राईवर सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कार्यवाही की है।
यह है मामला
थाना प्रभारी भेडाघाट कमलेश चैरिया ने बताया कि दिनाॅक 2-6-26 को क्राईम ब्रांच एवं थाना भेडाघाट की संयुक्त टीम को दौरान पैट्रोलिंग के ग्राम पडुआ में मुन्ना पटेल के घर के पीछे रास्ते में इंडियन आईल कम्पनी का टैंकर क्रमांक एमपी 13 जेड जे 0908 खडा है, टैकर के उपर एक व्यक्ति चढकर ढक्कन खोलकर डीजल/पैट्रोल निकाल रहा है तथा नीचे खडा एक व्यक्ति चंुगी/गैलनो में भर रहा है। जिन्हें घेराबंदी कर पकडा नाम पता पूछने पर टैंकर पर खडे होकर पैट्रोल निकालने वाले ने अपना नाम राजेश यादव उम्र 35 वषर् निवासी सिरमौर जिला रीवा तथा नीचे खडे व्यक्ति ने अपना नाम मुकेश सेन उम्र 34 वषर् निवासी सुहागी अधारताल बताया। पूछताछ पर राजेश यादव ने बताया कि वह उक्त टैंकर का ड्राईवर है, उक्त टैंकर में भिटौनी शहपुरा से 10 हजार लीटर पैट्रोल तथा 4 हजार लीटर डीजल भरवाकर स्वरूप आटो मोबाईल राईट टाउन रानीताल चैक आई.यू.सी. पैट्रोल पंप रवाना हुआ था रास्ते में पैट्रोल डीजल चोरी करने की नीयत से ग्राम पडुआ पहुंचकर अपने साथी मुकेश सेन के साथ मिलकर मुन्ना पटेल के घर के पीछे ले गया जहाॅ टैंकर का ढक्कन खोलने का औजार , रिपिट खोलने की मशीन, हथौडी, पेचकस से टैंकर का ढक्कन खोला, रिपिट निकाली और प्लास्टिक की सटक डालकर पैट्रोल एवं डीजल चोरी कर निकाला और निकले हुये डीजल पैट्रोल को मुकेश सेन ने कुप्पी चुंगी की मदद से 5 गैलनो में से 2 गैलनो मे 50 लीटर पट्रोल तथा 3 गैलनो मे 85 लीटर डीजल निकाले। आरोपियों के द्वारा ज्वलनशील पदाथर् चोरी करना पाये जाने पर इंडियन आईल कम्पनी का टैंकर क्रमंाक एमपी 20 जेड जे 0908 तथा चुराये हुये पैट्रोल एवं डीजल से भरे हुये 5 गैलन , 2 चुंगी, टैंकर के ढक्कन मे लगने वाले 4 रिपिट, रिपिट खोलने की मशीन, सटक, हथौडी, पेचकस, 3 बाल्टी मग्घा, 2 वीवो कम्पनी के मोबाईल, टैंकर की चाबिया, आदि जप्त करते हुये धारा 287, 303(2) बीएनएस एवं 3(7) ईसी एक्ट के तहत कायर्वाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका,टैंकर से डीजल पैट्रोल चुराते हुये 2 आरोपियों को रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक उमंग अग्रवाल, आरक्षक संतोष जाट, तथा अपराध थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा के निदेर्शन में सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे, अखिलेश पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














