सिहोरा में घर पर मिट्टी से बनाई गई इको-फ्रेंडली बाल गणेश की प्रतिमा,चार बहनों ने रंगों से किया श्रंगार

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/सिहोरा।गणेश उत्सव की चारों तरफ धूम मची हुई है,लोग अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना कर रहे हैं। दस दिवसीय उत्सव  ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयकारों के साथ मनाया जा रहा है,तो वहीं गणेश उत्सव के पूर्व सिहोरा ज्वालामुखी निवासी पिहू यादव,आर्या यादव, पुष्पांजलि यादव और श्रेया यादव चारों बहनों ने मिलकर मिट्टी से घर पर बाल गणेश की प्रतिमा बनाई।पर्यावरण बचाने के लिए पीओपी की जगह मि्टी की मूर्ति बनाई।चारों बहनों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से घर के आंगन में बैठकर मिट्टी,प्राकृतिक रंग और गाय के गोबर के लेप से यह मूर्ति तैयार की गई। मूर्ति के कानों पर ॐ का प्रतीक बनाया गया है जो शंति और मंगल का प्रतीक है। पिहू ने कहा – “हमने तय किया कि इस बार प्लास्टर ऑफ पेरिस की मू्ति नहीं, बल्कि पूरी तरह मिट्टी कीमूर्ति बनाएंगे ताकि विसर्जन के समय जल प्रदुषित न हो।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं में पर्यावरण संरक्षण का यह संदेश प्रेरणादायी है।गणेश उत्सव समिति के सदस्य राजेश यादव (मुन्ना) ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ अन्य बच्चों को भी प्रकृति के प्रति जागरूक बनाएंगी।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें