पति की हत्या,पत्नी बोली झगड़ रहा था इसीलिए मार दी कुल्हाड़ी 

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर :पति पत्नी के बीच हुए विवाद ने हिसंक रूप ले लिया देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा की पत्नी ने घर पर रखी  कुल्हाड़ी से पति की हत्या कर दी,तो वहीँ सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला 

मामला गोरखपुर थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना गोरखपुर में आज दिनांक 11-10-26 को कैलाशपुरी में एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना पर थाना प्रभारी गोरखपुर  नितिन कमल एवं चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक महेन्द्र जाटव हमराह स्टाफ के पहुंचे जहॉ प्रमोद मसीह उम्र 50 वर्ष निवासी कैलाशपुरी गुप्तेश्वर ने बताया कि वह पुताई का काम करता है नितिन जायसवाल उसका दूर के रिश्ते का भतीजा लगता है जो उसके घर के बगल में पत्नी संगीता एवं 3 वर्षिय बेटे के साथ रहता था नितिन शराब पीने का आदि था । आये दिन नितिन एवं नितिन की पत्नी आपस में झगड़ा कर विवाद करते रहते थे, आज सुबह दोनों आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे दोपहर लगभग 3-30 बजे नितिन की पत्नी संगीता के चिल्लाने व झगड़े की आवाज आने पर उनके घर जाकर देखा नितिन अपने घर के कमरे में खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा था, उसने पूछा तो संगीता ने बताया कि नितिन मेरे साथ मारपीट कर रहा था तो गुस्से में घर में रखी कुल्हाड़ी से मैने नितिन के सिर चेहरे में मार दिया है। संगीता जायसवाल द्वारा पति नितिन जायसवाल पर कुल्हाडी से हमला करने से नितिन जायसवाल उम्र 37 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।वहीँ सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये रिपोर्ट पर धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी पत्नि संगीता जायसवाल उम्र 30 वर्ष को अभिरक्षा मे लेते हुये घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी जप्त कर विवेचना मे लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें