नहाते समय पानी मे डूबने से युवक की मौत

जबलपुर:नहाते समय पानी मे डूबने से युवक की मौत हो गई,मामला थाना बरगी का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 4/3/26 को जीरों टंकी पिचिंग एरिया बरगी डेम में एक युवक के पानी में डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस को रोशन कोईराला उम्र 23 वषर् निवासी बरगी नगर ने बताया कि वह जानसन स्कूल बरगी नगर मे शिक्षक है। शैलेष नेमा उम्र 24 वषर् निवासी बरगी नगर उसका दोस्त है। दिनांक 04.03.2026 को वह एवं सागर साहू और शैलेष नेमा हम तीनों लोग होली खेलने के बाद जीरों टंकी पिचिंग एरिया बरगी डेम पर नहाने गये थे उसे और सागर को तैरना नही आता इसलिये हम दोनो किनारे पर बैठकर नहा रहे थे दोस्त शैलेष नेमा नहाते नहाते पिंचग एरिया के काफी दूर चला गया डूबते समय वह बचाओ बचाओ की आवाज दिया तब थोडी दूर पर नहा रहे एक लडका आया वह पानी के अंदर जाकर शैलेष को बचाने की कोशिश किया लेकिन बाहर नहीं निकाल पाया। फिर हमने शैलेष के घर वालों को सूचना दिये आस पास के काफी लोग आ गये उन्होने सब तलाश किये लेकिन पता नही चल सका है। सूचना पर गुमइंसान कायम कर जांच में लिया गया।आज दिनांक 6-3-26 को जीरो टंकी डेम पिचिंग में शैलेष नेमा र् निवासी बरगीनगर का शव मिला, सूचना पर मगर् कायम कर जांच में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















