gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

7 किलो 450 ग्राम गांजा सहित युवक-युवती गिरफ्तार

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :गांजा के अवैध कारोबार में लिप्त एक युवक युवती को पुलिस ने 7 किलो 450 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार करते हुए कार्यवाही की है।गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो /अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर जोन 2 पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर  एम. डी. नागोतिया के मार्गदर्शन में थाना गोरखपुर की टीम द्वारा 2 आरोपियों को 7 किलो 450 ग्राम गांजा के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।

यह है मामला 

थाना प्रभारी गोरखपुर नितिन कमल ने बताया कि दिनांक 20/11/25 को दौरान पैट्रोलिंग के नया गॉव के आगें सिद्धबाबा रोड के किनारे युवक एवं युवती 1-1 ट्राली बैग लिये खडे दिखे जो पुलिस वाहन देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर रोका गया दोनों ने पूछताछ पर अपने नाम गोलू धूपिया उम्र 20 वर्ष निवासी भूरी बाई का बगीचा गोराबाजार एवं मानसी निषाद उम्र 18 वर्ष निवासी नई बस्ती जिला कटनी बतायी दोनों से पुलिस को देखकर भागने का कारण पूछने पर संतोषप्रद उत्तर नहीं दिये संदेह होने से तलाशी लेने पर गोलू धूपिया अपने लाल सफेद नीले रंग के ट्राली बैग के अंदर एक पिट्ठू बैग में खाखी रंग के टेप से लिपटा एक बंडल तथा एक सफेद गांठ लगी पन्नी के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखा मिला इसी प्रकार मानसी निषाद द्वारा लिये हुये स्लेटी रंग के ट्राली बैग के अंदर एक पिट्ठू बैग में खाखी रंग के टेप से लिपटा एक बंडल तथा एक सफेद गांठ लगी पन्नी के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये गांजा की तौल करने पर कुल 7 किलो 450 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए का होना पाया गया। दोनो ने पूछताछ पर उक्त गांजा रायपुर से लेकर आना बताया। आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त करते हुए धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्रवाई की गई ।

उल्लेखनीय भूमिका :आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक रावेन्द्र तिवारी, प्रधान आरक्षक नेहा दुबे आरक्षक अश्वनी दुबे, आशीष गौर, अभिदीप भट्टाचार्य, अर्पित अनिरूद्ध, अश्वनी, महिला आरक्षक नीता बघेल, की सराहनीय भूमिका रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें