बिजली बिल जमा करने पर सौ फीसदी सरचार्ज मै मिलेगी छूट

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– बकाया बिजली बिल जमा करने वालों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। समाधान योजना में बिजली कंपनी ने 31 जनवरी तक पहला चरण बढ़ा दिया है। उपभोक्ताओं को सौ प्रतिशत सरचार्ज पर लाभ दिया जाएगा। लक्ष्य की पूर्ति करने के लिए कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक (वाणिज्य )नीरज कुचिया खुद मैदान में उतर गए हैं।
महाप्रबंधक जबलपुर नीरज कुचिया गुरुवार को कार्यपालन अभियंता शैलजा सिंह चौहान के साथ तेवरी विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत एक लाख से ऊपर बकाया राशि वाले उपभोक्ताओ के घर पहुंचे ओर समाधान योजना का लाभ देने के लिए समझाइश दी।उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपना बिल समाधान योजना के अंतर्गत जमा कर योजना का लाभ उठाएं!वही विद्युत विभाग के अधिकारियो को निर्देशित किया कि बकाया बिल जमा ना करने वाले उपभोक्ताओं के बैंक अकाउंट नंबर लेकर अकाउंट सीज करनेआदेशित किया गया है ओर जिन उपभोक्ता के द्वारा विद्युत का उपयोग लाइन विच्छेदन के बाद भी किया जा रहा उनके विरुद्ध धारा 138 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करने के लिए आदेशित गया है l
इस दौरान उपसंभाग स्लीमनाबाद सहायक अभियंता अभिषेक गढ़ेवाल, कनिष्ठ अभियंता कुलदीप सैयाम, पवन तिवारी, अंकुश पाण्डेय,लक्ष्मण सिंह, आनंद यादव,अरविंद रजक उपस्थित रहे
समाधान योजना का उपभोक्ता उठाये लाभ
मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि बिजली कंपनी ने समाधान योजना से बकाया वसूली की भरपाई करने के लिए दूसरे चरण में प्लानिंग तैयार की है। बड़े उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर लाइनमैन से लेकर मीटर रीडर, जेई, एई और डीई को मैदान में उतारा गया है। उपभोक्ताओं को चिन्हित कर उनसे बकाया वसूलने का प्रयास किया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं द्वारा योजना के लाभ से किनारा किया जाएगा, उनके कनेक्शन भी काटे जाएंगे।समाधान योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिल बकायादारों के लिए शुरू की गई एक योजना है, जिसका उद्देश्य 3 महीने से ज़्यादा के बकाये पर लगने वाले सरचार्ज में भारी छूट देना है, ताकि उपभोक्ता एकमुश्त भुगतान करके या किश्तों में बिल चुका सकें और ज़्यादा लाभ उठा सकें, जिसमें पहली अवधि में ज़्यादा छूट और बाद की अवधियों में कम छूट मिलती है, यह योजना मध्य प्रदेश के सभी ज़िलों में लागू है और पोर्टल या ऐप के ज़रिए आवेदन किया जा सकता है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















