शाला के अंदर बन रहे पंचायत भवन का विरोध,आपने सौपा ज्ञापन

जबलपुर ;ग्रामीण बच्चो की पढ़ाई के लिए सरकार ने पोडी कला ए में जहाँ पर शाला का निर्माण किया था अब उसी शाला के अंदर पंचायत भवन बनाया जा रहा है,शाला के अंदर पंचायत भवन निर्माण पर रोक लगाने की मांग करते हुए आम आदमी पार्टी ने 2 मार्च 2026 के दिन अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा को ज्ञापन सौपते हुए शासकीय माध्यमिक शाला पोडी कला ए के अंदर पंचायत भवन निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है।हलाकि इसके पूर्व कुरो ग्राम में भी सरकारी शाला के अंदर पंचायत भवन संचालित होने का मामला प्रकाश में आ चुका है।

पंचायत भवन का विरोध,सौपा ज्ञापन
ज्ञापन सौपते हुए आम आदमी पार्टी के नेता संतोष वर्मा ने बताया की पोंडी कला ए के ग्रामवासिसो द्वारा अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिहोरा को पत्र देकर मांग की गई थी कि तहसील सिहोरा के अंर्तगत ग्राम पौड़ी कला A में नवीन ग्राम पंचायत भवन की स्वीकृति प्रदेश शासन द्वारा प्रदान की गई है, वर्तमान में माध्यमिक शाला परिसर में ग्राम पंचायत भवन का संचालन किया जाता रहा है पूर्व में ग्राम पंचायत के पास भवन न होने के कारण पंचायत संचालित होती थी,आरोप है की निर्माण राशि को बचाने के चलते स्कूल परिसर में ही ग्राम पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है जोकि सरासर गलत है शासकीय अभिलेख में उक्तच खसरा नं.451,454,457 रकबा क्रमश:0.05,0.11,0.02 हे. में स्कूरल दर्ज है।वहीं आरोप तो यह भी है की निर्माण कार्य मे पटवारी प्रतिवेदन नहीं लगाया गया है,

प्रभावित होगी बच्चो की पढ़ाई
वहीं पंचायत भवन बनने के बाद स्कूल का क्षेत्रफल के साथ ग्राम पंचायत भवन का क्षेत्रफल भी कम होगा जिससे बच्चों के शिक्षण कार्य के साथ अनेकों प्रकार के आगामी कार्य भी बुरी तरह से प्रभावित होगें जैसे कि चुनाव संबंधी कार्य सहित खेलकूद,स्कूल के संस्कृति कार्यक्रम भी प्रभावित होगें ।ज्ञापन सौपते समय आम आदमी पार्टी के नेता और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















