बाजार से लौट रही महिला की गला दबाकर हत्या,अधर्नग्न अवस्था में मिला शव

जबलपुर :,बाजार से लौट रही महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई मुड़िया नहर के समीप महिला का शव अधर्नग्न अवस्था में मिलने की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना पनागर में आज दिनंाक 12-1-26 को ग्राम मुड़िया नहर के पास एक अज्ञात महिला का शव पड़े होने की सूचना पर थाना प्रभारी पनागर श्री विपिन ताम्रकार हमराह स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुॅचा जहां एक महिला का शव पड़ा था मौके पर उपस्थित मृतिका के पति श्याम धुवेर् उम्र 32 वषर् निवासी ग्राम हाड़ापानी थाना कुण्डम ने बताया कि वह खेती किसानी एवं मजदूरी करता है उसकी पत्नी सुलोचना के साथ ससुर ज्ञानी के बताने पर राजेश पोल्ट्रीफामर् में रहकर काम कर रहा है दिनांक 10-1-26 की शाम लगभग 4 बजे उसकी पत्नी सुलोचना पनागर बजार करने के लिये अकेली गयी थी रात लगभग 8 बजे तक वापस नहीं आने पर उसने सास, ससुर को बताया तथा पत्नी की तलाश आसपड़ोस एवं रिश्तेदारी में की कोई जानकारी नहीं मिली थीं आज सुबह लगभग 10 बजे किसी अज्ञात महिला का शव मुड़िया नहर के पास मिलने की जानकारी मिलने पर सास ससुर के साथ मुड़िया नहर के पास जाकर देखा उसकी पत्नी सुलोचना धुवेर् उम्र 30 वषर् मृत हालत में मुड़िया नहर के अंदर अधर्नग्न अवस्था में पड़ी थी जिसे उसने चादर से ढक दिया था किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी तथा शव छिपाने के उद्देश्य से नहर के अंदर शव को डाल दिया।घटित हुई घटना की सूचना वरिष्ट अधिकारियों की दी गई, सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव घटनास्थल पर पहुॅचे, पुलिस अधीक्षक के निदेर्श पर एफएसएल अधिकारी अजय सिंह एवं फिंगर प्रिंट निरीक्षक रेखा बरकड़े घटनास्थल पर पहुॅचे, जिनकी उपस्थिति में शव पंचानामा कायर्वाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 103(1), 238(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
टीम गठित
वहीँ घटित हुयी घटना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव के मागर्दशर्न में थाना प्रभारी पनागर विपिन ताम्रकार के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाई गयी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















