झाड़ियों में मिला महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर :एक 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव झाड़ियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई,सूचना पर पहुँची पुलिस ने हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
यह है मामला
मामला थाना लाडर्गंज का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनंाक 8-3-26 की सुबह बीजेपी कायार्लय के आगे गमलों की दुकान झोपड़ी के पीछे झाड़ियों में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना पर थाना प्रभारी लाडर्गंज नवल सिंह आयर् हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहॅुचे जहां एक महिला का शव पड़ा था मौके पर उपस्थित मारछल्ला कोरी उम्र 27 वषर् निवासी सवोर्दयनगर गली नम्बर 6 के सामने अन्ना मोहल्ला रानीताल ने बताया कि आज सुबह लगभग 8 बजे वह रानीताल चैराहे तरफ चाय पीने आया था, गमले वालों की दुकान के सामने भीड़ लगी हुई थी, लोग आपस में चचार् कर रहे थे कि झाड़ियों में अज्ञात महिला का शव पड़ा है वह झाड़ियों के पास जाकर देखा एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 30 वषर् का शव चित अवस्था में पड़ा था मृतिका महिला शरीर में नीले रंग की छींटदार मैक्सी/गाउन पहनी हुयी थी पेट के पास मैक्सी बीच में फटी हुयी है, दोनों पैर की गुलाबी रंग चप्पल वहीं पड़ी थी महिला के गले एवं पेट में धारदार हथियार से चोट के निशान होकर खून निकला है, अज्ञात महिला को किसी अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से चोट पहॅुचाकर हत्या कर घटना को छुपाने और महिला के शव की पहचान न हो सके इसलिये झाड़ियों में छुपा दिया है।वहीं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निदेर्श पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव तथा एफएसएल अधिकारी नीता जैन घटनास्थल पर पहॅुचे वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शव पंचनामा कायर्वाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये अज्ञात मृतिका उम्र लगभग 30 वषर् की शिनाखत्गी के प्रयास किये जा रहे हैं।घटना स्थल निरीक्षण एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर अज्ञात महिला के गले एवं पेट मे धारदार हथियार से गम्भीर चोट पहुंचाकर हत्या करना पाये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध 103(1), 238(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।वहीं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव के मागर्दशर्न में थाना प्रभारी लाडर्गंज नवल सिंह आयर् के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















