गोहलपुर में कीटनाशक खाने से महिला की मौत,खितौला में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:गोहलपुर में कीटनाशक खाने से महिला की मौत हो गई तो वहीँ खितौला में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर मिलते ही सूचना पर पहुँची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजते हुए मामले की जांच सुरु कर दी है।

महिला की जहर सेवन से मौत

पहला मामला थाना गोहलपुर का है पुलिस के अनुसार दिनांक 18-12-25 को मेडिकल काॅलेज जबलपुर से सूचना मिली कि श्रीमति ज्योति कुशवाहा उम्र 30 वषर् निवासी अमखेरा कुदवारी महाकाल मंदिर के सामने गोहलपुर द्वारा कीटनाशक दवा खाने के कारण पति सोनेलाल द्वारा आज सुबह लगभग 4-45 बजे भतीर् कराया गया था। दौरान उपचार के आज सुबह लगभग 11 बजे श्रीमति ज्योति कुशवाहा की मृत्यु हो गई है। सूचना पर मगर् कायम कर जांच में लिया गया।

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

वहीं दूसरा मामला थाना खितौला का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार  दिनांक 18-12-25 को शासकीय अस्पताल सिहोरा से सूचना मिली कि आज सुबह लगभग 11-10 बजे सोनू कोष्टी उम्र 30 वषर् निवासी गोहलपुर को खितौला स्थित असाटी लाॅज के कमर्चारी आकाश पटेल द्वारा बेहोशी हालत में उपचार हेतु भतीर् कराया गया था दौरान उपचार के लगभग 11-30 बजे सोनू कोष्टी की मृत्यु हो गयी है। सोनू कोष्टी 3 दिन से असाटी लाॅज में रह रहा था। सूचना पर पंचनामा कायर्वाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मगर् कायम कर जांच में लिया गया।प्रारम्भिक जांच मे मृतक के परिजनों द्वारा बताया कि सोनू कोष्टी शराब पीने का आदि था जिसका लीवर खराब हो चुका था एवं सोनू अस्वस्थ्य रहता था।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें