
देवी मंदिरों व पंडालो मैं उमड़ी भक्तो की भीड़,माँ सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर की गई सुख समृद्धि की कामना
सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद- शक्ति की उपासना का पर्व शारदेय नवरात्र की नौ दिनों तक स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र मे धूम रही।देवी मन्दिरो से लेकर पंडालों तक भक्तिमय धार्मिक वातावरण बना रहा।शारदेय नवरात्र की नवमी पर मंगलवार को मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई।
सुबह से ही मातारानी के दर्शन के लिए भक्त देवी मंदिरों मैं पहुँचे ।मातारानी को जल अर्पित कर मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई।वही दुर्गा पंडालों मैं भी विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।दुर्गा प्रतिमाओं को गुरुवार को विदाई दी जाएगी।नवमी पर बहोरीबंद के प्रसिद्ध तिंगवा स्थित शारदा मंदिर अपार जनसैलाब उमड़ा।लोगो ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।
वही अपनी मन्नतों को लेकर दंडे भरी गई।
मातारानी को अर्पित किए गए 56 भोग
स्लीमनाबाद स्थित नगर महारानी शिवशक्ति दुर्गोत्सव समिति व नगर सेठानी पूजा दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान मैं मातारानी को 56 भोग अर्पित किए गए।साथ ही नवमी पर देवी मंदिरों व दुर्गा पंडालो पर हवन पूर्णाहुति हुई।साथ ही कन्या पूजन कर कन्या भोज के साथ विशाल भंडारा आयोजित हुआ।बाल कलाकारों के द्वारा गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई।
महाआरती कर की गई विश्व कल्याण की कल्याण
शारदेय नवरात्र के पावन पर्व पर स्लीमनाबाद स्थित सिंहवाहिनी मंदिर मैं महाआरती का आयोजन किया गया।
महाआरती कर विश्व कल्याण की कामना की गई।इसके बाद देवी भगते गाई गईं!सिंहवाहिनी मंदिर मै चल रहे देवी भागवत नवाहयज्ञ का मंगलवार को हवन यज्ञ पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया!बुधवार को कन्या पूजन, कन्या भोज के साथ विशाल भंडारा आयोजित होगा!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।