सड़क के बीचोबीच ये बियर की बोतलें क्या कर रहीं हैं ?

जबलपुर;किसीने सच कहा है की आजकल दो बूंद जिंदगी की जगह दो घूट शराब हो गई है, लेकिन इसके सेवन की भी साहब उचित जगह होती है, लेकिन आजकल बहुत से शराबियों को बियर हाथ मे लेकर फोटो खिंचवाने और सार्वजिनक जगहों पर पीने में आनंद का अनुभव होता है, हलाकि हम ये नहीँ कह रहे हैं की इनको पुलिस का भय नहीँ है पुलिस का भय इनको बहुत है लेकिन ये पुलिस के आने के पहले ही बोतल खत्म कर वहाँ से रफूचक्कर हो जाते हैं।ताजा मामला कहें या ताजा बोतलों की फोटो अंधमूक वायपास जबलपुर की है,सड़क के बीचोबीच रखीं इन बियर की खाली बोतलों को देखकर आमजन बिचलित है लोगों का कहना है की जहाँ देखो वहां शराबखोरी हो रही है,कुछ आम जगहों और शराब दुकानों के इर्दगिर्द तो मानो संध्या के समय शराबियों का जमावडा हो जाता है।मतलब अहाता बन्द है तो खुलेआम अहाते चल रहे हैं।दरसअल मामला अंधमुख बाई पास से कटनी की और जाने वाले रस्ते पर कुछ ही दूर पर मारुती वर्कशॉप के सामने हाइवे का है जहां पर पार्किंग स्थल बने अभी महीना भर ही हुआ है वहां से ये एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहाँ पर असामाजिक तत्वों ने बियर पीकर हाइवे किनारे बियर की खाली बोतलों को रख दिया है। यह दृश्य ओरियंटल कालेज के अपोजिट साइड मारुती वर्कशॉप के सामने सर्विस रोड का है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















