ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान घरों मे नैनिहाल करेंगे पौष्टीक आहार का सेवन

बहोरीबंद /स्लीमनाबाद :आँगनबाड़ी केंद्रों मै अब 15 जून तक नैनिहालों की किलकारियां नही गूजेंगी!
क्योंकि आँगनबाड़ी केंद्रों मे दर्ज बच्चों के लिए भी 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है!
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी बच्चों को पौष्टीक आहार मिलता रहे इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग संचालनालय द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है!
परियोजना अधिकारी सतीश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय आदेशानुसार 1 जून से 15 जून तक आंगनबाड़ी में दर्ज 3 से 6 वर्ष के बच्चों का अवकाश घोषित किया गया है।इस अवधि हेतु बच्चों को प्रतिदिन साझा चूल्हा व्यवस्था के तहत मिलने वाले नाश्ता खाना के स्थान पर आर टी ई के रूप में सूखा राशन दिये जाने का प्रावधान है। इस व्यवस्था के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में अनुबंधित स्व सहायता समूहों द्वारा ही दाल – चावल खिचड़ी और दाल – दलिया मिक्स के पैकेट हितग्राहियों को वितरण किया जाना है।
इसी क्रम मै मंगलवार को बहोरीबंद परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्रों में दाल चावल खिचड़ी मिक्स प्रदान किया गया।
अगले मंगलवार को दाल दलिया मिक्स दिया जाएगा।
16 जून से आंगनबाड़ी केंद्रों मै फिर से नैनिहालो की किलकारियां सुनाई देने लगेगी!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















