लगातार पांचवे सप्ताह कृषि उपज मंडी के प्रांगण में साप्ताहिक जैविक हाट का आयोजन

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,जैविक उत्पादों के प्रति लोगों में बढ़ते हुए रुझान को देखते हुए अभिनव पहल के तहत जिला प्रशासन एवं किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के सहयोग से लगातार पांचवां सप्ताह कृषि उपज मंडी जबलपुर के प्रांगण में साप्ताहिक जैविक हाट का आयोजन रविवार को किया गया। जैविक हाट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और लोगों की जैविक उत्पादों में बढ़ती रुचि को देखते हुये  किसान इसका रकबा बढ़ाने तथा नये किसान जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।पांचवे रविवार को आयोजित जैविक हाट में  जैविक उत्पादों के 23 स्टॉल लगाये गये। प्रभारी उप संचालक कृषि रवि आम्रवंशी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी शहपुरा एस के परतेती, आत्मा परियोजना से रोहित गुप्ता, आरती तिवारी एवं सुषमा कुलेश ने हाट बाजार के संचालन में भूमिका निभाई।जैविक हाट में पाटन खजरी के श्री रघुवीर कृपा जैविक गुड उद्योग का जैविक गुड़, बघराजी के शिवम विश्वकर्मा की पत्तेदार सब्जियां, शहद एवं नीबू आकर्षण का केंद्र रहे। अर्चना प्राकृतिक खेती केन्द्र की खाद्य सामग्री में रागी इडली, मूंग स्प्राउट लोकप्रिय रहा। टमाटर, लौकी, जिमिकंद विभिन्न प्रकार की पत्तेदार भाजी व अनाज भी जैविक हाट में उपलब्ध रहे। शहपुरा विकासखण्ड के ग्राम फुलर के ठाकुर विनय सिंह का जैविक मटर तथा ग्राम कलगुड़ी के गोदावरी जैविक कृषि फार्म के बासमती चावल दलहनी फसल ,सब्जी एवं घी जैसे उत्पादों में खरीदारों ने रुचि दिखाई।इस अवसर पर संयुक्त संचालक कृषि के एस नेताम, संभागीय कृषि अभियांत्रिकी अधिकारी श्री मर्सकोले, कृषक सेवा मंच से के के अग्रवाल ने जैविक हाट का अवलोकन किया। खाद तथा कीटनाशक विक्रेताओं ने भी जैविक बाजार से जैविक उत्पादों की खरीदी की।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें