हम शिक्षक हैं,हमें पढ़ाने दो,के जयघोष नारों के साथ हजारों शिक्षकों ने किया विरोध,सौपा ज्ञापन

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :टेट की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर जिले भर के हजारों शिक्षकों ने एकजुट होकर ज्ञापन सौंपा तथा टेट संबंधी प्रावधान को वापस लेने की मांग की।संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा ऐसे आदेश जारी किए गए हैं जिनमें कहा गया है कि जिन शिक्षकों ने टेट परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, उनके लिए जुलाई-अगस्त में संभावित परीक्षा आयोजित की जा सकती है तथा असफल होने की स्थिति में अनिवार्य सेवानिवृत्ति जैसी कार्यवाही भी संभव है।उन्होंने कहा कि जब टेट परीक्षा वर्ष 2011 में प्रारंभ हुई, तब वर्ष 2010 अथवा उससे पूर्व नियुक्त शिक्षकों को इसके लिए उत्तरदायी ठहराना न्यायसंगत नहीं है। वर्षों से नियमपूर्वक सेवा दे रहे शिक्षकों पर इस प्रकार का संकट खड़ा करना अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक विषय है।इसी गंभीर समस्या को लेकर जिले के हजारों शिक्षकों ने संगठित होकर अपना विरोध दर्ज कराया और शासन से मांग की कि पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए। इस अवसर पर जिले के विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।सभा को सरमन तिवारी, संजय अग्रवाल,नवनीत चतुर्वेदी,राकेश दुबे,विपिन तिवारी,जे.पी.हल्दकार, रमाशंकर तिवारी,आशीष उरमलिया, संजय मिश्रा, शिवदास यादव, विनीत मिश्रा, रामाधार सरावगी, अखिलेश पांडेय, इलयास खान, रजनीश तिवारी, राकेश रंजन परोहा, सुशील तिवारी,मनीष दीक्षित,सुशील दुबे, रीना साहू,राम बाई कोल,शिवानी मिश्रा,वीणा द्विवेदी,शालनी तिवारी,सुखदेव चौरसिया सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन पीतांबर शुक्ला एवं राकेश रंजन परोहा द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन जे पी हल्दकार द्वारा किया गया!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें