बोरवेल से पानी की सप्लाई बंद करे नगर परिषद,प्रमुख अभियंता आनंद सिंह

जबलपुर, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के प्रमुख अभियंता आनंद सिंह द्वारा एडीबी से वित्त पोषित भेड़ाघाट समूह नर्मदा जल परियोजना की समीक्षा बैठक भेड़ाघाट नगर परिषद के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में भेड़ाघाट, पाटन, कटंगी, मंझौली, सिहोरा, पनागर एवं तेंदूखेड़ा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं अध्यक्ष उपस्थित रहे।बैठक के दौरान प्रमुख अभियंता सिंह ने सभी नगर पालिकाओं को निर्देश दिए कि वे जल शोधन संयंत्र के बिजली बिल भेड़ाघाट नगर परिषद के एस्क्रो खाते में 31 मार्च के पूर्व जमा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नगर परिषद द्वारा बोरवेल से पानी की सप्लाई बंद की जाए, क्योंकि दोनों स्रोतों से जल आपूर्ति होने के कारण नगर परिषद पर बिजली बिल का दोहरा भार पड़ रहा है।बैठक में संयुक्त संचालक जबलपुर नगरीय विकास एवं आवास विभाग परमेश जलोटे, परियोजना प्रबंधक जबलपुर इकाई गोपाल गुप्ता, सहित सभी संबंधित उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















