सिहोरा में भदोहा तालाब का पानी बना मुसीबत,नगर पालिका से लगाई न्याय की गुहार 

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर/सिहोरा:भदोहा तालाब का गंदा बदबूदार पानी घरों में घुसने से लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है,बाबू सिंह खंगार सहित अन्य लोगों  ने नगर पालिका सीएमओ को एक लिखित शिकायत देते हुए जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।

यह है मामला 

सिहोरा वार्ड क्रमांक 6 अद्दू मोहल्लां के निवासियों द्वारा मुख्यनगर पालिका अधिकारी सिहोरा को लिखित शिकायत देते हुए बताया की भदोहा तालाबा का गंदा बदबूदार जहरीला पानी घरों के अंदर चला गया है, जिससे मोहल्ले के निवासियों के खाने पीने के साथ साथ बिजली का समान भी खराब हो गये है, इस पानी से लोगों को बहुत आर्थिक हानि भी हुई है, साथ ही पानी में बदबू होने से रहना दूभर हो गया है महामारी फेलने की संभावना है वार्डवासियेां द्वारा पूर्व में लिखित शिकायत की थी लेकिन नगर पालिका द्वारा समस्या का समाधान नहीँ किया गया था ।

ये बनी समस्या की बजह

लोगों का कहना है की पूर्व में भदोहा तालाब का ओवरफ्लो का पानी ओमकालोनी के बाजू से निकलता था जिस पर लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर मनमाने तरीखे से मकान बना लिया गये है जिस कारण भदोहा तालाब का ओवरफ्लो का पानी घरों में घुस रहा है, नगर पालिका द्वारा वायपास में नाले का निर्माण भी कराया गया लेकिन है आधाअधूरा है ।शिकायत करने वालों में बाबू सिंह खंगार,सुरेन्द्र सिंह ठाकुर,मनीष पटैल,मोहित जैन,मुकेश जैन,सरजीत यादव,बेला तिवारी,प्रमोद सिंह ठाकुर,आशीष सिंह ठाकुर ने अतिशीघ्र जांच कर समस्याी का निदान करने की मांग की गई है ।

इनका कहना है,शिकायत प्राप्त हुई है समस्या के समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है,जल्द ही समस्या का समाधान किया जायेगा।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ,जय श्री चौहान 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें