घटने लगा जलस्तर कैसे होगी रबी सीजन की खेती,किसानों के सामने उपजेगी समस्या

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद: रबी सीजन की खेती का दौर चल रहा है।कृषक पलेवा कार्य के साथ जुताई व बुवाई कार्य मैं लगे हुए है।लेकिन इन सब के बीच आने वाले दिनों मैं किसानों के सामने रबी सीजन की फसलो पर सिंचाई की समस्या हो सकती है।क्योंकि तहसील स्लीमनाबाद क्षेत्र मे नदियों सहित बोरवेलों मैं जलस्तर घटने लगा है।जिले की जीवनदायिनी कटनी नदी मैं जलस्तर की कमी आ गयी है।जिससे आने वाले दिनों मैं नदी सूखने की कगार पर पहुँच जाएगी।जिससे रबी सीजन की फसल का उत्पादन भी प्रभावित होने का डर किसानों का सताने लगा है।

रबी सीजन की फसल भी न हो जाये प्रभावित

कृषक पवन यादव,पप्पू जैन,अमरनाथ पटेल ने बताया कि क्षेत्र मे वर्षाकाल मैं पर्याप्त वर्षा हुई।जिससे खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान की खेती हुई।अब रबी सीजन की प्रमुख फसल गेंहू की खेती से भी आस बंधी थी की अच्छी फसल हो जाएगी जिससे सालभर का जीविकोपार्जन चल जाएगा।
समर्थन मूल्य पर अब धान की खरीदी शुरू हुई है, लेकिन गेंहूँ बोवनी के लिए पैसों की आवश्यकयता थी तों पहले ही व्यापारियों को धान कम दामों पर विक्रय करनी पड़ी ।लेकिन अभी जबकि रबी सीजन की प्रमुख फसल गेंहू की बुवाई का कार्य चल रहा है कटनी नदी का जलस्तर घटने लगा है।जिससे बोरवेलों पर फर्क पड़ रहा है।बोरवेलों मैं जलस्तर घटने का असर देखा जा रहा है।गेंहू की फसल को पकाने के लिए अधिकतम 4 बार सिंचाई करना नितांत आवश्यक रहता है।जब अभी से जलस्तर घटने की समस्या होने लगी है तो कैसे 4 बार सिंचाई हो पाएगी।यदि 4 बार सिंचाई नही हुई तो फिर फसल उत्पादन पर फर्क पड़ेगा।साथ ही ग्रीष्मकालीन समय मैं पानी की भरी किल्लत मच जाएगी।जिससे ग्रामीण अंचलों मैं पानी का हाहाकार मच जाएगा पीने को पानी तक नही मिल पायेगा।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें