रामानुजाचार्य डॉ. बालगोविंद शास्त्री के नगरागमन पर निकली विशाल शोभा यात्रा
दीपांशु शुक्ला जबलपुर : प्रयागराज महाकुंभ में जाबालिपुरम के डॉक्टर स्वामी बाल गोविंदजी शास्त्री को जगतगुरु रामानुजाचार्य की उपाधि से विभूषित किया गया है उनके प्रथम नगर आगमन पर विशाल एवं भव्य शोभायात्रा रामपुर चौक से निकाली गई जहां मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह के अनुज लेखराज सिंह (मुन्ना भैया) ने महाराजश्री का पुष्पहारों से स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। रामपुर तिराहे से प्रारंभ हुई विराट शोभायात्रा क्षेत्रीय भ्रमण करती हुई गौरीघाट के उमाघाट में सम्पन्न हुई शोभायात्रा में बैण्ड दल, दुल दुल घोड़ी शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं आरती उतार कर श्रद्धालुओं ने महाराज श्री का भव्य स्वागत किया नर्मदा तट पर पूजन अर्चन पश्चात शोभा यात्रा में नगर के सभी ब्राह्मण संगठनों के साथ ही अध्यक्ष डॉक्टर अरुण मिश्रा मुन्नालाल दुबे आनंद कुमार मिश्रा, दीपांशु शुक्ला,डॉक्टर संजय गौतम शक्ति शुक्ला एवं मातृ शक्तियों की उपस्थिति की उल्लेखनीय रही।