gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

अवैध शराब बिक्री ओर पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– स्लीमनाबाद तहसील की ग्राम पंचायत कौड़िया के आश्रित ग्राम धनवाही मै शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री ओर गंभीर पेयजल संकट को लेकर चक्काजाम कर दिया!सैकड़ो पुरुषो ओर महिलाओं ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया!जिससे लगभग 3 घंटे तक स्लीमनाबाद -बहोरीबंद मार्ग पर आवागमन बाधित रहा!
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गाँव मै लम्बे समय से अवैध शराब की बिक्री हो रही है, जिससे सामाजिक माहौल बिगड रहा है!इसके अतिरिक्त पेयजल की गंभीर समस्या से स्थिति को ओर भी जटिल बना दिया है!उन्हें पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है!इस समस्या का कोई समाधान नही निकला है!चक्काजाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार सारिका रावत, थाना प्रभारी सुदेश सुमन मौके पर पहुंचें!
अधिकारियो ने प्रदर्शनकारी ग्रामीणों से बातचीत की ओर उन्हें अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया!
पेयजल समस्या निदान के लिए मौक़े पर सरपंच व सचिव को निर्देशित किया गया!प्रशासनिक अधिकारियो की समझाइश ओर दिए गये आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सुबह 10:30 बजे चक्काजाम समाप्त कर दिया ओर अल्टीमेटम भी दिया कि उनकी उक्त मांगो पर जल्द समाधान नही हुआ तो उग्र आंदोलन करने विवश होंगे!इसके बाद मार्ग पर आवागमन सुचारु रूप चालू हुआ!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें