गांव को बनाना है नशा मुक्त अवैध शराब की पैकारियां कराये बंद

इस ख़बर को शेयर करें

बहोरीबंद/स्लीमनाबाद– गाँव -गाँव खुलेआम संचालित शराब की अवैध पैकारियो को बंद कराने लगातार ग्रामीण अंचलो मै निवासरत लोग जागरूक होकर शराब का विरोध कर रहे है!ताज़ा मामला वही बहोरीबंद विकासखंड के ग्राम कैमोरी का सामने आया है!जहाँ ग्रामीणों ने गांव को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।समूचे गांव के ग्रामीण एकत्रित हुए जिसमे बच्चों सहित महिलाये भी शामिल रही। गांव मे सबसे पहले रैली निकाली गई जिसमें नशा मुक्त गांव बनाने के नारे लगाए गए।ग्राम कैमोरी के ग्रामीण मंगलवार को थाना प्रभारी बहोरीबंद ओर एसडीएम बहोरीबंद को गाँव मै संचालित अवैध शराब को बंद कराने को लेकर ज्ञापन सौपा!
ग्रामीणों ने बताया कि  गाँव मे शराब की अवैध पैकारी खुली है।जिससे गांव मे नशे का कारोबार चरम पर है।शराब से आर्थिक स्थिति तो बिगड़ ही रही है साथ ही वाद विवाद आये दिन हो रहे है।मुख्यमंत्री की मंशानुरूप ग्राम को नशा मुक्त बनाना है।शराब की अवैध पैकारिया बन्द कराने थाना मैं शिकायत दर्ज कराई गई थी।लेकिन पुलिस कोई ध्यान नही दे रही है।जिस कारण शराब का कारोबार पुलिस के संरक्षण मैं चल रहा है।जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है।इसलिए प्रशासन सहयोग करे जिससे ग्राम से अवैध पैकारिया बन्द हो व गांव मे वातावरण साफ स्वच्छ बना रहे है।इस दौरान बड़ी संख्या मे महिलाओं व ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें