तलवार लिए मिला शातिर बदमाश गिरफ्तार

जबलपुर :तलवार लिए घूम रहे एक शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए कार्यवाही की है,थाना प्रभारी गढा प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि दिनॉक 12-3-26 को दौरान भ्रमण के मेडिकल गेट के सामने सूचना मिली कि सर्वेन्ट क्वाटर रोड के सामने एक व्यक्ति अपने पास तलवार लिये कोई अपराध करने की नीयत से खडा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी सर्वेंट क्वाटर के पास एक व्यक्ति तलवार लिये घूमते हुये दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम दीपेश तिवारी, पिता कन्हैयालाल तिवारी उम्र 35 वर्ष निवसी कैलाशपुरी गुप्तेश्वर बूढी खेरमाई मंदिर के पास गुप्तेश्वर बताया जिससे तलवार जप्त करते हुये धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध अवैध वसूली, मारपीट, तोडफोड, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट के 22 अपराध पंजीबद्ध है जो थाना गढा के मारपीट एवं आबकारी एक्ट मे फरार था आरोपी दीपेश को थाना गढा मे पूर्व मे पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 137/26 धारा 34 ए आबकारी एक्ट तथा 138/26 धारा 296 बी, 333, 119 (1) 115(2),351(2),324(4),3(5) बीएनएस में भी गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय भूमिका– शातिर बदमाश को तलवार सहित पकडने में उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक नीरज तिवारी, आरक्षक शैलेन्द्र पाटकर, मनोज, शेख आरिफ, हेमंत पटेल, आरक्षक चालक राजेश्वर मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















