वाहन रैली निकाल दिया गया जियो ओर जीने दो का संदेश

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : सकल दिगंबर जैन समाज, तेवरी के तत्वावधान में वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर धर्मनगरी तेवरी भक्ति के रंग में सराबोर है। इसी कड़ी में रविवार को अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर से एक भव्य ‘वाहन रैली’ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन श्वेत वस्त्र धारण कर सम्मिलित हुए।केसरिया ध्वजों के साथ निकली वाहन रैली सायं 4 बजे मंदिर से प्रारंभ हुई इस रैली में युवाओं और बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बनता था। “जियो और जीने दो” तथा “अहिंसा परमो धर्म” के नारों के साथ संपूर्ण ग्राम प्रभु महावीर के संदेशों से गुंजायमान हो उठा। आयोजकों ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य भगवान महावीर के अहिंसा और शांति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।इस पावन अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जिनेंद्र जैन, नरेंद्र जैन, संतोष जैन, प्रकाश चंद जैन, रमेशचन्द जैन, ऋषभ जैन, पवन कुमार, सुनील जैन, पंकज जैन, पुनीत, पीयूष, शानू, समकित जैन सहित समस्त दिगंबर जैन समाज के पुरुष, महिलाएँ एवं बच्चे उपस्थित रहे।
समाज के पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों में भी सभी धर्मप्रेमियों से ससमय सम्मिलित होने की अपील की है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














