छात्र-छात्राओं के द्वारा जल संरक्षण, नशामुक्ति व स्वदेशी जागरण पर हुए विविध आयोजन

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखण्ड रीठी द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत विकासखण्ड कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रीठी अध्ययन केंद्र के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया!
कार्यक्रम मै मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत रीठी के कार्यवाहक जनपद अध्यक्ष प्रकाश साहू , जनपद सदस्य रतिलाल चौधरी, नारायण सोनी और जितेंद्र चौहान उपस्थित हुए। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद विकासखंड समन्वयक जगn सिंह मसराम द्वारा सर्वप्रथम अतिथियों को ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान की रूपरेखा व विषयवस्तु से अवगत कराया। इसके पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। जिसमें छात्रा माया निषाद द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। उद्बोधन में प्रकाश साहू ने बताया कि ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्राम विकास पखवाड़ा का विकासखण्ड स्तरीय आयोजन जिसमें आत्म निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण हेतु सकारात्मक वातावरण के सृजन के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा मैदानी स्तर पर प्रदेश सरकार के अन्य विभागों के साथ मिलकर ग्रामों में ग्रामोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जो अत्यंत सराहनीय है। इस अभियान में ग्रामोत्सव, ग्राम चौपाल, ग्राम रैली, सामूहिक श्रमदान, परिवार सम्पर्क कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वावलंबन एवं स्वदेशी, नागरिक सेवा, शिक्षा एवं संस्कार, नशामुक्त समाज एवं गौ-संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है!इसी कड़ी में जनपद सदस्य रतिलाल द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन के प्रेरक प्रसंगों पर विस्तार से चर्चा की गई।इसके पश्चात नवांकुर संस्था के गोवर्धन रजक द्वारा द्वारा स्वदेशी से स्वावलंबन विषय पर व्याख्यान दिया गया। इसी बीच जल सरंक्षण पर नृत्य जो कि सोनम बर्मन और आस्था ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात नशामुक्ति पर शानदार नाटक प्रस्तुत किया!जिसमें महेश, शुभम,पुलकित, राघवेंद्र, अंजली, सावित्री, शनि,अंशुमान ने भाग लिया। इसके पश्चात परामर्शदाता अरुण तिवारी द्वारा भी अपने विचार रखते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने व लाभ दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास हो पर बात कही। इसके बाद साक्षी सोनिया द्वारा देशभक्ति गीत व क्रांति लोधी द्वारा नशामुक्ति स्लोगन प्रस्तुत किया गया।
स्वदेशी संकल्प दौड़, एवम राष्ट्रीय स्तर पर चयनित बंदना पटेल, अलवीना मसीह की कब्बड़ी टीम ने खेल खेल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनका मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा प्रमाण पत्र एवम् पुरस्कार वितरण कर कर सम्मानित किया गया!छात्रों ने रंगोली बनाकर इस अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया!
इसके उपरांत वि.ख.समन्वयक महोदय द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 12 जनवरी से 26 जनवरी के मध्य प्रदेश के समस्त विकासखंडों व चिन्हित ग्रामों में किया जा रहा है! जिसमें शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं ग्रामीण प्रतिभाओं का सम्मान आदि ग्राम उत्सव में किया जाएगा। मंच का संचालन परामर्शदाता शरद यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था के उमेश त्रिपाठी, मो. मुस्तकीम खान श्रीमती सीता सोनी व परामर्शदाता रूपा बर्मन, अमर बहादुर यादव, साक्षी नामदेव के साथ समस्त छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।












